सासाराम में भूमिहीन परिवारों को वासभूमि का अधिकार दिलाने के लिए अभियान बसेरा, अंचल कार्यालय में करना होगा आवेदन

Updated:
विज्ञापन

प्रेस वार्ता में अभियान बसेरा की जानकारी देते डीएम व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sasaram News : सासाराम जिले में वासभूमिहीन परिवारों को जमीन दिलाने के लिए अभियान बसेरा शुरू हुआ है. DM ने बताया कि पात्र परिवार संबंधित अंचल कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं. 92 हजार से अधिक परिवारों को पहले ही लाभ मिल चुका है.

विज्ञापन

Sasaram News : जिले के पात्र वासभूमिहीन परिवारों को अब वासभूमि का अधिकार दिलाने के लिए अभियान बसेरा के तहत आवेदन करना होगा. सोमवार को समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने अभियान बसेरा की प्रक्रिया और आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेजों की जानकारी दी. उन्होंने पात्र परिवारों से संबंधित अंचल कार्यालय में आवेदन जमा करने की अपील की.

विज्ञापन

पात्र परिवारों को वासभूमि से वंचित नहीं रखने का लक्ष्य

डीएम ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र वासभूमिहीन परिवार वासभूमि के अधिकार से वंचित न रहे. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग के पात्र भूमिहीन परिवार निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन के साथ ये दस्तावेज होंगे जरूरी

आवेदन के साथ परिवार के सभी सदस्यों का विवरण और मोबाइल नंबर, आधार कार्ड की स्व-अभिप्रमाणित प्रतियां, जाति प्रमाण-पत्र, राशन कार्ड, मतदाता पहचान-पत्र अथवा निवास प्रमाण-पत्र, परिवार का सामूहिक फोटो और निर्धारित प्रारूप में शपथ-पत्र देना होगा. डीएम ने स्पष्ट किया कि आवेदन संबंधित अंचल कार्यालय में ही जमा करना है.

पटना जाने की जरूरत नहीं, बहकावे में नहीं आने की अपील

डीएम ने बताया कि आवेदन जमा करने के लिए पटना स्थित राज्य मुख्यालय जाने की कोई जरूरत नहीं है. उन्होंने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि किसी व्यक्ति या संस्था के बहकावे में आकर पटना नहीं जाएं. यदि कोई व्यक्ति या संस्था लोगों को दिग्भ्रमित कर जिलों से पटना मुख्यालय ले जाने का प्रयास करता है, तो उसे चिह्नित कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : शहर के लॉज और होटलों में पुलिस-प्रशासन की छापेमारी, ठहरने वाले लोगों के दस्तावेजों की हुई जांच

92 हजार से अधिक परिवारों को मिल चुका है लाभ

डीएम ने बताया कि अभियान बसेरा के तहत जिले में अब तक 92 हजार से अधिक परिवारों को वासभूमि उपलब्ध करायी जा चुकी है. उन्होंने पात्र भूमिहीन परिवारों से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर सरकार की योजना का लाभ लेने की अपील की.

Also Read : एमवी कॉलेज में आणविक जीव विज्ञान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, विशेषज्ञों ने शोध और आधुनिक तकनीक पर रखे विचार

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अधिकारी रहे मौजूद

मौके पर डीडीसी आकांक्षा आनंद, एडीएम ललित भूषण रंजन, डीपीआरओ आशीष रंजन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

Also Read : सीएम सम्राट चौधरी के संभावित दौरे से पहले बायपास निर्माण में तेजी, दिन-रात चल रहा काम

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन