भोजपुर से बिक्रमगंज आया परिवार बना प्रमुख कारोबारी घराना, उमेश स्वीट्स के संस्थापक मुद्रिका प्रसाद को दी श्रद्धांजलि
श्रद्धांजलि देते पूर्व विधायक
Sasaram News : उमेश स्वीट्स के संस्थापक मुद्रिका प्रसाद का 70 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. रविवार को उनके श्राद्धकर्म में पूर्व विधायक समेत कई गणमान्य लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने बिक्रमगंज में अपने कारोबार को एक प्रमुख पहचान दिलाई.
Sasaram News : भोजपुर के मसाढ़ गांव से करीब 50 वर्ष पूर्व बिक्रमगंज आकर कारोबार शुरू करने वाला एक परिवार आज नगर के प्रमुख व्यावसायिक घरानों में अपनी पहचान बना चुका है. उमेश स्वीट्स के संस्थापक मुद्रिका प्रसाद के निधन के बाद रविवार को आयोजित श्राद्धकर्म में नगर के विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और व्यवसायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार को ढाढ़स बंधाया.
मेहनत और लगन से कारोबार को बनाया पहचान
बताया जाता है कि मुद्रिका प्रसाद करीब पांच दशक पूर्व भोजपुर क्षेत्र से बिक्रमगंज आए थे. सीमित संसाधनों के साथ शुरू किए गए व्यवसाय को उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से आगे बढ़ाया. समय के साथ उनके परिवार ने मिठाई और खाद्य व्यवसाय के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई. आज उमेश स्वीट्स बिक्रमगंज सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों के बीच एक स्थापित नाम और ब्रांड के रूप में पहचाना जाता है. स्थानीय लोगों के बीच इस प्रतिष्ठान की पहचान लंबे समय से बनी हुई है.
70 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
मुद्रिका प्रसाद का 70 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था. उनके निधन से परिवार के साथ-साथ परिचितों और शुभचिंतकों में भी शोक की लहर रही. रविवार को आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की.
पूर्व विधायक समेत कई गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम में काराकाट के पूर्व विधायक संजय यादव, नगर सभापति मनोरंजन सिंह, उपसभापति प्रतिनिधि मिंटू सिंह, घनश्याम सिंह, पूर्व सभापति गुप्तेश्वर गुप्ता, खुशीचंद गुप्ता, भूलेटन सिंह सहित कई गणमान्य लोग पहुंचे. सभी ने दिवंगत मुद्रिका प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की.
Also Read : शहर के लॉज और होटलों में पुलिस-प्रशासन की छापेमारी, ठहरने वाले लोगों के दस्तावेजों की हुई जांच
परिजनों ने भी संभाली जिम्मेदारी
परिवार की ओर से उनके भाई चंद्रिका साह और मथुरा साह, पुत्र दिनेश कुमार व उमेश प्रसाद, पुत्री सह सरपंच खुटहा पुष्पा देवी, सुनील गुप्ता, जय प्रकाश साह, शिवजी कुमार, राजेश कुमार और अजय कुमार सहित अन्य परिजन मौजूद रहे.
पुराने संबंधों को याद कर जतायी संवेदना
श्राद्ध कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने मुद्रिका प्रसाद के साथ अपने पुराने संबंधों को याद किया. लोगों ने उनके निधन को परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की.
Also Read : कतर की महिला बास्केटबॉल खिलाड़ियों को भाया बिहार, हरियाली, खान-पान और अतिथि सत्कार की जमकर की तारीफ





आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए