रोहतास: अधिनायक अनुदेशक परीक्षा में 51 प्रतिशत उपस्थितहुए परीक्षार्थी, दो अभ्यर्थी निष्कासित किये गये

Updated:
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा व अन्य पदाधिकारी |

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रोहतास जिले में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की अधिनायक अनुदेशक पद की लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. कुल पंजीकृत 8784 अभ्यर्थियों में से 4498 (लगभग 51%) शामिल हुए. परीक्षा के दौरान दो अभ्यर्थियों को कदाचार करते पकड़े जाने पर निष्कासित किया गया.

विज्ञापन

Commandant Instructor Post Examination : सासाराम में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से विज्ञापन संख्या-05/2026 के तहत गृह विभाग (विशेष शाखा), बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में अधिनायक अनुदेशक पद पर नियुक्ति के लिए बुधवार को रोहतास जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर लिखित प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई. परीक्षा एकल पाली में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न एक बजे तक आयोजित की गई. हालांकि, कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों में लगभग आधे अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे.

विज्ञापन

8784 में 4498 अभ्यर्थी हुए शामिल

जिला शिक्षा पदाधिकारी, रोहतास-सासाराम की ओर से जारी प्रतिवेदन के अनुसार जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कुल 8784 अभ्यर्थी पंजीकृत थे. इनमें से 4498 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 4286 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. इस प्रकार परीक्षा में उपस्थिति लगभग 51 प्रतिशत रही.

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. प्रत्येक केंद्र पर प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी. अभ्यर्थियों को सघन जांच के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया. परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर विधि-व्यवस्था सामान्य रही.

एसपी जैन कॉलेज में सबसे अधिक परीक्षार्थी

जिले के एसपी जैन कॉलेज, सासाराम परीक्षा केंद्र पर सबसे अधिक 816 अभ्यर्थी पंजीकृत थे. इनमें से 415 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए. वहीं, सबसे कम पंजीकरण स्वामी शिवानंद जी तीर्थ कॉलेज में था, जहां 216 अभ्यर्थियों में से 132 ने परीक्षा दी. इसके अलावा शेरशाह सूरी इंटर स्तरीय विद्यालय, रामेश्वरगंज उच्च माध्यमिक विद्यालय, श्री शंकर महाविद्यालय, शेरशाह कॉलेज, रोहतास महिला कॉलेज, बुद्ध मिशन स्कूल, प्रज्ञा निकेतन पब्लिक स्कूल, स्कॉटिश सेंट्रल स्कूल, बाल विकास विद्यालय, एबीआर फाउंडेशन स्कूल, अवधूत भगवान राम कॉलेज सहित अन्य केंद्रों पर भी परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई.

नकल करते दो अभ्यर्थी निष्कासित

परीक्षा के दौरान केंद्र कोड-2110 स्थित संत अन्ना स्कूल, बूढ़न (सासाराम) में दो अभ्यर्थी कदाचार करते पकड़े गए. परीक्षा संचालन में लगे अधिकारियों ने दोनों को तत्काल प्रभाव से परीक्षा से निष्कासित कर दिया. निष्कासित अभ्यर्थियों में विवेक कुमार (रोल नंबर-5121100496) तथा महाकाल मिश्रा (रोल नंबर-5121100502) शामिल हैं. जिला प्रशासन के अनुसार अन्य किसी परीक्षा केंद्र से कदाचार या निष्कासन की सूचना प्राप्त नहीं हुई.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन