सासाराम के गुरुद्वारा गुरु के बाग में होगा शुक्राना समारोह, सम्मान, कीर्तन दरबार और लंगर का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

गुरुद्वारा गुरू के बाग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुरुद्वारा गुरु के बाग में श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज से जुड़े शुक्राना समारोह की तैयारियां पूरी हो गई हैं. इस भव्य आयोजन में सेवादारों और प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा.

विज्ञापन

sasaram Shukrana Samaroh: ऐतिहासिक स्थल नवीं पातिशाही श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज से जुड़े श्री गुरुद्वारा टकसाल संगत प्रबंधक कमेटी एवं गुरु गोविंद सिंह महाराज प्रकाश उत्सव समिति की संयुक्त बैठक सागर मोहल्ला स्थित निहंग नारायण सिंह गुरुद्वारा गुरु के बाग में आयोजित हुई. बैठक में शुक्राना समारोह की तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई.

विज्ञापन

सेवादारों और विजेताओं को किया जाएगा सम्मानित

समारोह में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव के दौरान विशेष सेवा देने वाले दाताओं को सम्मानित किया जाएगा. इसके अलावा गुरुवाणी प्रतियोगिता, अन्य प्रतियोगिताओं और क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार एवं मेडल प्रदान किए जाएंगे.

अखंड पाठ का भोग और भव्य कीर्तन दरबार

कार्यक्रम के तहत दोपहर में श्री अखंड पाठ साहिब का भोग होगा. इसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा. श्रद्धालुओं के लिए भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन होगा, जिसमें संगत गुरु की वाणी का श्रवण करेगी. अंत में गुरु का अटूट लंगर आयोजित किया जाएगा.

संगत से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार मानिक सिंह एवं प्रकाश उत्सव समिति के प्रधान सरदार मनमोहन सिंह ने बताया कि समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. उन्होंने अधिक से अधिक संगत से कार्यक्रम में शामिल होकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने की अपील की.

इसे भी पढ़ें:  Bihar New Rail Line: बिहार में 976 करोड़ से बिछेंगी 4 नई रेल लाइनें, पटना समेत इन रूटों पर रोज चलेंगी 22 नई ट्रेनें


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन