रोहतास: गुप्ता धाम जाने वाले कांवरियों के लिए सेवा शिविर शुरू, भोजन, दवा और विश्राम की निशुल्क होगी व्यवस्था
। | Prabhat Khabar Network
चेनारी में गुप्ता धाम सेवा शिविर का उद्घाटन हुआ। सावन में कांवरियों के लिए भोजन, दवा और विश्राम जैसी सभी सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई हैं।
Rohtas news : सावन माह में बाबा गुप्तेश्वर नाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को चेनारी-मल्हीपुर रोड स्थित गुप्ता धाम सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया. शिविर का उद्घाटन चेनारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार, वन विभाग के फॉरेस्टर अमित कुमार तथा नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राजेश रंजन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया.
श्रद्धालुओं को मिलेंगी सभी जरूरी सुविधाएं
उद्घाटन के बाद अतिथियों ने शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. शिविर में श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल, भोजन, विश्राम, प्राथमिक उपचार, दवा सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई हैं. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वयंसेवकों की टीम 24 घंटे तैनात रहेगी.
हर साल हजारों कांवरियों को मिलता है लाभ
शिविर समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष इस सेवा शिविर के माध्यम से करीब 10 हजार से अधिक कांवरिया बक्सर से गंगाजल लेकर पैदल बाबा गुप्तेश्वर नाथ धाम पहुंचते हैं. यात्रा के दौरान भोजन, ठहरने, पेयजल और चिकित्सा जैसी सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं.
सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण की अपील
थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने श्रद्धालुओं से हेलमेट पहनकर यात्रा करने, यातायात नियमों का पालन करने और पुलिस-प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन करने की अपील की. वहीं फॉरेस्टर अमित कुमार ने वन क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने, प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने और जंगल में आग नहीं जलाने का आग्रह किया.
अतिथियों का हुआ सम्मान
उद्घाटन समारोह में शिविर समिति के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे. इस अवसर पर सभी मुख्य अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए