मुरादाबाद हत्याकांड : कार खरीद-बिक्री केंद्र की आड़ में चलता था अपराध का साम्राज्य

हत्या के मुख्य आरोपि का पहले से भी रहा है अपराधिक इतिहास
हत्या के मुख्य आरोपि का पहले से भी रहा है अपराधिक इतिहास
कुख्यात कल्लू खान का करीबी रहा है मुख्य आरोपित जीबू, डीवीआर खोलेगा हत्या का राजवर्चस्व की जंग में हसन रजा की पीट-पीटकर हुई हत्या, पुलिस ने तीन आरोपितों को दबोचा
घटनास्थल पर सात राउंड फायरिंग की चर्चा, कार शोरूम से कट्टे और रॉड बरामदफोटो-14- मुरादाबाद नहर पुल के समीप हत्या के मुख्य आरोपी का कार खरीद बिक्री केन्द्र
प्रतिनिधि, सासाराम ग्रामीणअगरेर थाना क्षेत्र के मुरादाबाद गांव के समीप बराडीह निवासी हसन रजा खान की नृशंस हत्या के बाद इलाके में तनावपूर्ण शांति और तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित जीबू बेग सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. जांच में यह सनसनीखेज तथ्य सामने आया है कि मुख्य आरोपित जीबू मुरादाबाद नहर पुल के पास कार खरीद-बिक्री का केंद्र संचालित करता था, जिसकी आड़ में वह न केवल आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था, बल्कि अपराधियों को संरक्षण भी प्रदान करता था. जीबू का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वह पूर्व में भी मारपीट व जमीन विवाद के मामलों में जेल जा चुका है.
दहशत फैलाने के लिए की गयी सात राउंड फायरिंग
सूत्रों के अनुसार, मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे जब जीबू और उसके सहयोगी हसन रजा खान को रड से बेरहमी से पीट रहे थे, उसी दौरान क्षेत्र में खौफ पैदा करने के लिए मुरादाबाद मुख्य पथ पर अंधाधुंध गोलियां बरसायी गयीं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब सात राउंड फायरिंग की गयी. हालांकि, पुलिस अब तक एक भी खोखा बरामद करने में सफल नहीं हो सकी है. बताया जा रहा है कि साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से आरोपित फायरिंग के बाद खोखे भी अपने साथ ले गये थे. घटना को अंजाम देने के बाद जीबू, अख्तर और अली तीनों उसी कार केंद्र में छिपे हुए थे, जहां से पुलिस ने उन्हें एक कट्टा, दो गोली और हत्या में प्रयुक्त रॉड के साथ गिरफ्तार किया.सीसीटीवी का डीवीआर खोलेगा राज
हसन रजा खान की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने जीबू के कार केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस को उम्मीद है कि इस डिजिटल साक्ष्य से न केवल हत्या की पूरी कमान सामने आयेगी, बल्कि घटना में शामिल अन्य चेहरों की पहचान भी हो सकेगी. पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपितों ने हसन को मरणासन्न स्थिति तक पीटने के बाद एक वैगनआर कार में लादकर दूसरे स्थान पर सड़क किनारे फेंक दिया था. डायल 112 की सूचना पर घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. पुलिस अब उस कार की तलाश में जुटी है, जिसका उपयोग शव को ठिकाने लगाने के लिए किया गया था.कुख्यात कल्लू खान से जुड़ा है आरोपित का अतीत
जांच में यह भी सामने आया है कि लगभग पांच वर्ष पूर्व रोहतास जिले में आतंक का पर्याय रहे शिवसागर के कैथी निवासी कुख्यात अपराधी कल्लू खान के साथ जीबू और उसके परिवार के गहरे संबंध थे. कल्लू खान के संरक्षण के कारण ही गांव और आसपास के क्षेत्रों में जीबू के परिवार का दबदबा कायम हुआ था. कल्लू के अंत के बाद भी जीबू ने अपने रसूख और आपराधिक गतिविधियों को जारी रखा, जिसके परिणामस्वरूप वर्चस्व की इस लड़ाई ने एक युवक की जान ले ली.कहते हैं पुलिस पदाधिकारी
हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. विभिन्न जगहों से डीवीआर, मोबाइल फोन व कट्टा व कारतूस बरामद की गयी है. इस मामले में विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है. कार्रवाई जारी है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.कुमार गौरव, सदर एसडीपीओ- 2, सासाराम.B
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




