पेज चार के लिए- नील कोठी में खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में लगी आग, महिला झुलसी

Published by :ANURAG SHARAN
Published at :05 May 2026 5:33 PM (IST)
विज्ञापन
पेज चार के लिए- नील कोठी में खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में लगी आग, महिला झुलसी

शहर के नील कोठी मुहल्ला स्थित बलवंत सिंह हाता के समीप एक घर में मंगलवार की सुबह खाना बनाते समय घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर में आग पकड़ लिया.

विज्ञापन

बालू व पानी से लोगों ने पाया आग पर काबू, दो बाइकें जली

प्रतिनिधि, डेहरी नगर

शहर के नील कोठी मुहल्ला स्थित बलवंत सिंह हाता के समीप एक घर में मंगलवार की सुबह खाना बनाते समय घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर में आग पकड़ लिया. देखते ही देखते आग की लपटें इतनी तेज हो गयीं कि लोगों में अफरातफरी मच गयी. खाना बना रही शहजादी खातून ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जलते गैस सिलिंडर को घर के बाहर गली में कर दिया. आसपास के लोगों सहित पार्षद आनंद चौधरी ने सिलेंडर से निकलती आग की लपटों पर बालू व पानी डालकर काबू पाया. आग बुझाने के क्रम में एक महिला हल्की झुलस गयी, जिसकी स्थिति अब सामान्य है. आग की चपेट में आने से दो बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी हैं. सूचना पाकर मोहिनी इंटरप्राइजेज गैस एजेंसी के कर्मी, नगर थाना की पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. एजेंसी के कर्मियों ने गैस सिलेंडर, पाइप व रेगुलेटर की जांच की.

रिसाव के कारण भड़की आग:

घटना के संबंध में बताया जाता है कि शहजादी खातून घर में खाना बना रही थी, तभी गैस खत्म हो गया. उन्होंने घर में रखे दूसरे गैस सिलिंडर में पड़ोसी की मदद से रेगुलेटर लगाया. गैस का रिसाव होने के कारण लाइटर जलाते ही आग पकड़ लिया. मौके पर पहुंचे गैस एजेंसी के कर्मियों ने सुरक्षा मानकों की जांच कर स्थिति को नियंत्रित किया.

बड़ी घटना होने से

टली

नील कोठी गली में गैस रिसाव से आग लगने के दौरान यदि लोग तत्परता नहीं दिखाते, तो न्यू एरिया मुहल्ला के अमड़ा गली जैसी बड़ी घटना घट सकती थी, जिसमें पूर्व में कई लोग घायल हुए थे. लोगों की सूझबूझ और तत्काल बालू डालने से खतरा टल गया.

सावधानी ही बचाव

मोहिनी इंटरप्राइजेज गैस एजेंसी के प्रबंधक कपिल पांडे ने बताया कि रेगुलेटर टेपर (गलत तरीके से) लगाने के कारण सिलिंडर का वाशर कट गया होगा, जिससे गैस रिसाव हुआ. उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि गैस रिसाव होने या किसी भी तरह की दुर्गंध आने पर तत्काल एजेंसी के नंबर या 1906 पर कॉल करें. लोगों को सुरक्षा के प्रति निरंतर जागरूक किया जाता है.

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन