पेयजल की आपूर्ति सभी स्थानों पर सुनिश्चित करें : डीएम

Published by :VISHAL KUMAR
Published at :17 Apr 2025 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
पेयजल की आपूर्ति सभी स्थानों पर सुनिश्चित करें : डीएम

नवादा न्यूज : सिरदला प्रखंड में जिलाधिकारी ने जल समस्या को लेकर की बैठक

विज्ञापन

नवादा न्यूज : सिरदला प्रखंड में जिलाधिकारी ने जल समस्या को लेकर की बैठक

प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय.

सिरदला प्रखंड में जल समस्या को लेकर जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. डीएम रवि प्रकाश की अध्यक्षता में डीएम ने जल संकट से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और उपस्थित सभी अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों से फीडबैक प्राप्त किया. जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की जल संबंधी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया तथा समाधान के लिए सुझाव दिये. डीएम ने आश्वस्त किया कि सभी क्षेत्रों में आवश्यक संसाधन और सहयोग उपलब्ध कराया जायेगा. अब्दुल पंचायत की मुखिया प्रतिनिधि प्रतिमा रानी ने अपने वार्डों में जल समस्या की जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड संख्या-02 में मोटर खराब होने के कारण जल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हो पाता है. वार्ड संख्या-03 में मोटर कार्यशील है, लेकिन पाइप लीक होने के कारण जल की समस्या अक्सर होती है. बांधी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ने बताया गया कि वार्ड संख्या-01 में दो यूनिट हैं, जिसमें एक यूनिट में महादलित टोले में नल-जल कार्यशील है व दूसरी यूनिट में कहीं-कहीं पाइप लीक होने के कारण पेयजल की समस्या उत्पन्न हो रही है. इसके अतिरिक्त अन्य पंचायतों के मुखिया द्वारा अपनी-अपनी पंचायत से संबंधित जल की समस्या से जिला पदाधिकारी को अवगत करवाया गया. इस पर जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल को निर्देश दिया कि जिन वार्डों में नल-जल की व्यवस्था है, वहां उसे दुरुस्त करें तथा सभी वार्डों में जल आपूर्ति सुनिश्चित करें. उन्होंने जल की उपलब्धता, वितरण और उसके संरक्षण के उपायों पर भी महत्वपूर्ण सुझाव दिये.

पेयजल से पटवन करने वालों पर होगी प्राथमिकी

पीएचइडी के जेइ ने बताया कि सिरदला प्रखंड के कुछ वार्डों में नल-जल योजना से खेत पटवन होता है, जिससे पेयजल की समस्या होती है. इस पर डीएम ने जेइ को निर्देश दिया कि घर में इस्तेमाल होने वाले पेयजल के अलावा अगर खेत में पटवन करते हुए पकड़े जाये, तो उन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई करना सुनिश्चित करें. डीएम ने सभी जनप्रतिनिधियों को जल समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जल संकट को गंभीरता से लेते हुए हमें हरसंभव प्रयास करने होंगे, ताकि सभी ग्रामीण क्षेत्रों में जल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके. जल के समुचित उपयोग व उसके संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को जागरूक करना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि जल समस्या के स्थानीय समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों के सुझावों को प्राथमिकता दी जायेगी. उन्होंने उपस्थित सभी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से जल संकट के समाधान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की और कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि सभी नागरिकों को पर्याप्त और सुरक्षित जल मिल सके.

वार्डों का स्थलीय निरीक्षण करें

डीएम ने स्थानीय स्तर पर जल संरक्षण और आपूर्ति की योजना को शीघ्र लागू करने का आश्वासन दिया. उन्होंने एसडीओ पीएचइडी व कनीय अभियंता पीएचइडी को निर्देशित किया कि सिरदला प्रखंड की सभी पंचायतों के सभी वार्डों का स्थलीय निरीक्षण कर पेयजल संबंधी सभी समस्याओं का समाधान करें और जल की उपलब्धता सुनिश्चित करें. बैठक में एसडीओ रजौली आदित्य कुमार पीयूष, गोपनीय प्रभारी राजीव कुमार, वरीय उपसमाहर्ता-सह-प्रशिक्षु प्रखंड विकास पदाधिकारी, सिरदला अमरनाथ कुमार, अपर जिला पंचायती राजी पदाधिकारी अमृतेश कुमार सिंह, पीएचइडी कार्यपालक अभियंता अरुण प्रकाश, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, सिरदला तथा सिरदला प्रखंड के सभी पंचायतों के जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHAL KUMAR

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

VISHAL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन