सासाराम में अतिक्रमण पर नगर निगम की सख्ती, कई ठेले-खोमचे हटाए गए

Updated:
विज्ञापन

फोटो: शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते सासाराम नगर निगम के पदाधिकारी, कर्मी व अन्य. | Prabhat Khabar Network

Sasaram News : सासाराम नगर निगम ने शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया है. इस दौरान कई प्रमुख मार्गों से ठेले-खोमचे हटाए गए और संबंधित स्थानों पर दोबारा कब्जा न हो, इसके लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है.

विज्ञापन

Sasaram News : शहर को स्वच्छ एवं सड़क को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से सासाराम नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान गुरुवार को भी सख्ती के साथ जारी रहा. अभियान के दौरान नगर निगम के पदाधिकारियों व कर्मियों के साथ करीब 30 बिहार स्पेशल एक्शन पुलिस के जवान तैनात रहे. अतिक्रमण हटाने के बाद संबंधित स्थानों पर दोबारा कब्जा न हो, इसके लिए पुलिस बल की भी प्रतिनियुक्ति की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

इन प्रमुख मार्गों से हटा अतिक्रमण

नगर निगम की टीम ने पोस्ट ऑफिस चौक से धर्मशाला तक, पोस्ट ऑफिस चौक से कलेक्ट्रेट के सामने तक, कचहरी मोड़ से काली स्थान, कचहरी मोड़ से रौजा रोड, रौजा गेट से रौजा रोड तथा मछली मंडी सहित शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर सड़क और फुटपाथ पर लगे ठेले-खोमचे एवं अन्य अस्थायी अतिक्रमण को हटाया.

अभियान के दौरान कई सामान जब्त, चालान की कार्रवाई

अभियान के दौरान कई ठेलों के साथ अतिक्रमण में प्रयुक्त अन्य सामान भी जब्त किए गए. कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों ने स्वयं ही सड़क से अपना सामान हटा लिया. नगर निगम के सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी (स्वच्छता पदाधिकारी) कुमार अनुगम ने बताया कि अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है. विगत दिनों जब्त किए गए सामान के मामले में करीब ढाई हजार रुपये तक का चालान वसूला गया है. उन्होंने कहा कि जब्ती और चालान की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

दुकानदारों को वेंडिंग जोन में जाने का सख्त निर्देश

अभियान के दौरान सभी फुटपाथ दुकानदारों और ठेला संचालकों को निर्धारित वेंडिंग जोन में ही व्यवसाय करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर में वेंडिंग जोन व्यवस्था को प्रभावी बनाया जा रहा है और सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. नगर निगम ने लोगों से यातायात व्यवस्था और शहर की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की है.

Also Read : सासाराम कलेक्ट्रेट के पास चला सघन वाहन जांच अभियान, नियम तोड़ने वालों से वसूला गया 1.20 लाख रुपये का जुर्माना



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन