अमियावर पंचायत सरकार भवन का डीपीआरओ ने किया औचक निरीक्षण, कर्मियों को समय पर आने का निर्देश
निरीक्षण करते डीपीआरओ साथ में बीपीआरओ | Prabhat Khabar Network
Sasaram News : नासरीगंज प्रखंड की अमियावर पंचायत में जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने पंचायत सरकार भवन का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने कर्मियों को समय पर कार्यालय आने और जनसुविधाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.
Sasaram News : नासरीगंज प्रखंड की अमियावर पंचायत के अमियावर में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पंचायत सरकार भवन का जिला पंचायत राज पदाधिकारी (डीपीआरओ) सुभाष कुमार ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया. इस दौरान बीपीआरओ प्रगति सिंह भी उपस्थित रहीं. डीपीआरओ ने पंचायत सरकार भवन में तैनात कर्मियों को निर्धारित रोस्टर के अनुसार प्रतिदिन समय पर कार्यालय आने का आवश्यक निर्देश दिया.
आरटीपीएस काउंटर और जनसुविधाओं का लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान डीपीआरओ ने पंचायत सरकार भवन से संचालित योजनाओं, उपलब्ध संसाधनों, कार्यालय संचालन, आरटीपीएस काउंटर, विभिन्न सेवाओं की उपलब्धता, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र सहित जनसुविधाओं का विस्तृत अवलोकन किया. उन्होंने संबंधित कर्मियों से कार्यालय के कामकाज की जानकारी भी ली. साथ ही भवन परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया.
Also Read : सीवान में जमीन के टुकड़े को लेकर दो पक्षों में कहासुनी, फायरिंग की चर्चा से मड़कन गांव में तनाव
विकास कार्यों में शिथिलता बर्दाश्त नहीं
डीपीआरओ सुभाष कुमार ने कहा कि जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार विकासात्मक कार्यों की प्रगति में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. प्रत्येक पंचायत सरकार भवन में जनहित से जुड़ी सेवाएं सरल, सुलभ और प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कर्मियों को अपने दायित्वों का समय पर निर्वहन करने का निर्देश दिया.
Also Read : सीवान में पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने लगाया रक्तदान शिविर, मरीजों के बीच बांटे फल
मुखिया प्रतिनिधि समेत कई कर्मी रहे मौजूद
निरीक्षण के मौके पर बीपीआरओ प्रगति सिंह, मुखिया प्रतिनिधि अजय कुमार, पंचायत सचिव रंजीत कुमार, मोहम्मद वासिफ, लेखापाल सनोज कुमार, तकनीकी सहायक ज्योति चौधरी, विकास मित्र समेत अन्य लोग उपस्थित रहे.
Also Read : सीवान में एक माह पूर्व हुई मारपीट में घायल युवक की मौत, परिजनों ने चोट को बताया वजह
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए