रोहतास: मांझर कुंड पहुंचे DM-SP, बढ़ते जलस्तर के बीच सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, गंदगी पर जताई नाराजगी

Updated:
विज्ञापन

मांझर कुंड का जायजा लेते डीम एसपी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रोहतास जिले में मांझर कुंड में बरसात के कारण पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है. जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए.

विज्ञापन

Manjhar Kund Security Inspection : बरसात के मौसम में मांझर कुंड में बढ़ रही पर्यटकों की संख्या को देखते हुए रोहतास जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. इसी क्रम में जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा और पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने रविवार को मांझर कुंड पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

विज्ञापन

Rohtas News : सुरक्षा व्यवस्था और संवेदनशील स्थलों का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने कुंड के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड, पर्यटकों की आवाजाही और संवेदनशील स्थलों का बारीकी से जायजा लिया. अधिकारियों ने कहा कि बरसात के दौरान जलस्तर बढ़ने और फिसलन की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतना जरूरी है.

सुरक्षाकर्मियों को दिए विशेष निर्देश

जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा में तैनात कर्मियों को पर्यटकों पर लगातार नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

गंदगी पर जताई चिंता, स्वच्छता बनाए रखने की अपील

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मांझर कुंड परिसर में फैली गंदगी पर चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थल की स्वच्छता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है. पर्यटकों और स्थानीय लोगों से प्लास्टिक, पानी की बोतलें और अन्य कचरा इधर-उधर नहीं फेंकने की अपील की गई.

प्राकृतिक सुंदरता बचाने का किया आह्वान

जिला प्रशासन ने लोगों से सुरक्षा नियमों का पालन करने, सावधानी बरतने और मांझर कुंड की प्राकृतिक सुंदरता व स्वच्छता को बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की, ताकि यह पर्यटन स्थल सुरक्षित और आकर्षक बना रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन