सासाराम निबंधन कार्यालय में पेपरलेस व्यवस्था का DM ने लिया जायजा, 62 दस्तावेजों का हुआ डिजिटल निबंधन

Updated:
विज्ञापन

फोटो निबंधन कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम | Prabhat Khabar Network

सासाराम में डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण किया। पेपरलेस निबंधन व्यवस्था से आम जनता को मिल रही सुविधाओं की सराहना की।

विज्ञापन

Rohtas News : जिला अवर निबंधन कार्यालय का सोमवार को डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कार्यालय के सभी कर्मी और कंप्यूटर ऑपरेटर उपस्थित मिले. पेपरलेस दस्तावेज निबंधन कराने पहुंचे आम लोग भी कार्यालय की ओर से उपलब्ध करायी गयी नई व्यवस्था से संतुष्ट नजर आये.

आपके शहर में

विज्ञापन

187 सेवा प्रदाताओं को मिली अनुज्ञप्ति

डीएम ने कहा कि जिले में पेपरलेस निबंधन कार्य को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से 187 दस्तावेज लेखकों, प्रशिक्षुओं एवं अधिवक्ताओं को सेवा प्रदाता के रूप में अनुज्ञप्ति प्रदान की गयी है. इससे आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और निर्बाध निबंधन सेवाएं उपलब्ध कराने में सुविधा होगी.

आम लोगों से डीएम ने लिया फीडबैक

निरीक्षण के दौरान डीएम ने पेपरलेस दस्तावेज निबंधन के लिए पहुंचे लोगों से नई व्यवस्था को लेकर प्रतिक्रिया ली. लोगों ने बताया कि नई व्यवस्था से उन्हें काफी सुविधा मिल रही है. एक ही दिन में कम समय के भीतर दस्तावेज का निबंधन पूरा हो रहा है और हाथों-हाथ दस्तावेज की रंगीन प्रति भी उपलब्ध करायी जा रही है.

डिजिटल व्यवस्था से बढ़ेगी पारदर्शिता

डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने कहा कि डिजिटल तकनीक के माध्यम से पेपरलेस निबंधन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाना सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. इससे नागरिकों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक सेवाएं मिलेंगी. साथ ही सरकारी कार्यप्रणाली में दक्षता और पारदर्शिता को भी मजबूती मिलेगी.

उन्होंने कहा कि नई प्रणाली से दस्तावेजों के निबंधन में अनावश्यक कागजी प्रक्रिया कम होगी. इससे समय और संसाधनों की बचत के साथ नागरिकों को अधिक सुगम सेवाएं उपलब्ध करायी जा सकेंगी.

तीन अगस्त से शुरू हुई थी व्यवस्था

विदित हो कि जिला निबंधन कार्यालय में पेपरलेस निबंधन प्रक्रिया की शुरुआत गत तीन अगस्त से की गयी थी. इसके बाद अब तक पक्षकारों की स्वयं उपस्थिति में पेपरलेस माध्यम से कुल 62 दस्तावेजों का सफलतापूर्वक निबंधन किया जा चुका है. अधिकारियों के अनुसार यह आंकड़ा नई व्यवस्था के सफल क्रियान्वयन का सकारात्मक संकेत है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन