रोहतास में खाद-बीज दुकानों पर प्रशासन का छापा, स्टॉक से लेकर लाइसेंस तक की हुई गहन जांच

Updated:
विज्ञापन
फोटो कैप्शन: नोखा मुख्य बाजार स्थित रोहतास फर्टिलाइजर दुकान का निरीक्षण करते जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी शेफाली | Prabhat Khabar Network

फोटो कैप्शन: नोखा मुख्य बाजार स्थित रोहतास फर्टिलाइजर दुकान का निरीक्षण करते जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी शेफाली | Prabhat Khabar Network

किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध कराने के प्रशासन के प्रयास के तहत रोहतास जिले के नोखा प्रखंड में 6 खाद-बीज दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया. अधिकारियों ने स्टॉक, लाइसेंस और अभिलेखों की गहन जांच की.

विज्ञापन

Rohtas News : रोहतास जिले के नोखा प्रखंड में किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सोमवार को खाद-बीज दुकानों पर औचक जांच अभियान चलाया. जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) मदन राय और प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) शेफाली ने अलग-अलग टीमों के साथ छह दुकानों का निरीक्षण कर स्टॉक, लाइसेंस और अभिलेखों की जांच की.

छह खाद-बीज दुकानों की हुई जांच

जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने नोखा नगर स्थित भारत खाद भंडार, रोहतास फर्टिलाइजर, प्रसाद फर्टिलाइजर और कृषि सेवा केंद्र का निरीक्षण किया. वहीं बीडीओ शेफाली ने बराव स्थित मां विंध्यवासिनी खाद भंडार, संतोष खाद भंडार और कदवा भारत खाद भंडार का निरीक्षण किया.

स्टॉक, लाइसेंस और बिक्री पंजी का किया मिलान

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने खाद एवं बीज के उपलब्ध स्टॉक, स्टॉक पंजी, बिक्री पंजी, लाइसेंस और अन्य आवश्यक अभिलेखों की बारीकी से जांच की. स्टॉक पंजी का भौतिक उपलब्धता से मिलान किया गया तथा दुकानदारों से उर्वरक और बीज की उपलब्धता की जानकारी भी ली गई.

कालाबाजारी पर होगी कड़ी कार्रवाई

जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध कराना है. यदि किसी भी दुकान पर कालाबाजारी, जमाखोरी या निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बिक्री की शिकायत मिली तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

औचक जांच अभियान रहेगा जारी

बीडीओ शेफाली ने सभी दुकानदारों को स्टॉक एवं बिक्री पंजी नियमित रूप से अपडेट रखने, लाइसेंस प्रदर्शित करने और सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा और व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आगे भी इस तरह की औचक जांच जारी रहेगी. निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग के कर्मी भी मौजूद रहे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन