सासाराम से पटना आने वाली ट्रेन की बोगियों में लगी आग, रेलवे स्टेशन पर मची अफरा-तफरी…
ट्रेन में लगी आग की तस्वीर
Breaking News: जिले के सासाराम रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्लेटफार्म नंबर 6 पर खड़ी पटना जाने वाली ट्रेन संख्या 53212 की एक बोगी में अचानक आग लग गई .
Breaking News: (सासाराम से डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव) जिले के सासाराम रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्लेटफार्म नंबर 6 पर खड़ी पटना जाने वाली ट्रेन संख्या 53212 की एक बोगी में अचानक आग लग गई . घटना के बाद स्टेशन परिसर में यात्रियों के बीच दहशत फैल गई और लोग इधर-उधर भागने लगे.
आपके शहर में

बी-3 कोच से निकला धुआं
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन की बी-3 बोगी के लैट्रिन से पहले धुआं निकलता दिखाई दिया. कुछ ही देर में धुआं आग में बदल गया और बोगी के अंदर फैलने लगा. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे. तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया.
पटना के लिए खुलने वाली थी ट्रेन
बताया जाता है कि ट्रेन सोमवार सुबह 6:45 बजे सासाराम स्टेशन से पटना के लिए रवाना होने वाली थी. आग लगने की खबर मिलते ही रेलवे कर्मियों ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और प्लेटफार्म को खाली कराया. कुछ देर तक स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

रेलवे कर्मियों की तत्परता से बड़ा हादसा टला
रेलवे कर्मचारियों और सुरक्षा बल की मुस्तैदी से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया . राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी यात्री के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है . घटना के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली.
शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है. प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट अथवा किसी तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है . रेलवे प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है.
Also Read: Breaking: देर रात सिवान पुलिस ने 40 लाख की सोना लूट कांड के आरोपी का किया एनकाउंटर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए