सासाराम : सोन नदी में बुजुर्ग डूबे, बेटे के सामने हुआ हादसा, तैरकर घर लौट रहे थे पिता-पुत्र

Updated:
विज्ञापन

नौहट्टा के बलिआरी गांव के पास सोन नदी में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग डूब गए। पुलिस और स्थानीय मछुआरे लापता बुजुर्ग की तलाश में जुटे हैं।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बलिआरी गांव के सामने बुधवार की शाम सोन नदी में एक बुजुर्ग के डूबने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. बलिआरी गांव निवासी असर्फी चौधरी (65) अपने बेटे के साथ सोन नदी तैरकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान वह नदी में डूब गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

सोन नदी में तैरकर घर लौट रहे थे पिता-पुत्र

बताया जाता है कि असर्फी चौधरी अपने बेटे के साथ सोनडीला से सोन नदी तैरकर घर लौट रहे थे. दोनों नदी पार कर रहे थे. इसी दौरान बेटा तैरते हुए नदी के किनारे पहुंच गया, लेकिन पीछे मुड़कर देखा तो उसके पिता नदी में डूब चुके थे.

मछुआरों ने सोन नदी में की तलाश

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और मछुआरों को इसकी जानकारी दी गयी. मछुआरों ने सोन नदी में बुजुर्ग की काफी खोजबीन की, लेकिन शाम अधिक हो जाने के कारण उनका पता नहीं चल सका. अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान भी प्रभावित हुआ.

पुलिस ने भेजा बल, तलाश जारी

घटना की जानकारी मिलते ही नौहट्टा थाना पुलिस सक्रिय हुई. थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने बताया कि सोन नदी में बुजुर्ग के डूबने की जानकारी मिली है. पुलिस बल को मौके पर भेजा गया है. बुजुर्ग की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन