रोहतास में विकास योजनाओं पर खर्च हुए करोड़ों रुपये, 3,390 में 3,365 योजनाएं पूरी

Updated:
विज्ञापन

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा (पीला कुर्ता में) | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sasaram News : बिहार के योजना एवं विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है. उन्होंने कहा कि विपक्षी दल सिर्फ अफवाहें फैला रहे हैं. प्रदेश में तेजी से विकास कार्य चल रहे हैं.

विज्ञापन

Sasaram News : बिहार के योजना एवं विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि बिहार सरकार के पास विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है. विपक्षी दलों द्वारा धन की कमी को लेकर फैलायी जा रही अफवाह पूरी तरह निराधार है. सरकार की लोकप्रियता और बिहार में तेजी से हो रहे विकास से विरोधी दलों के नेता हताश हैं. लोगों को दिग्भ्रमित करने के उद्देश्य से इस तरह की अफवाहें फैलायी जा रही हैं. उक्त बातें उन्होंने रविवार को स्थानीय एक होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहीं.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत 3,390 योजनाएं ली गयीं

मंत्री ने कहा कि राज्य के साथ रोहतास जिला भी तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है. योजना एवं विकास विभाग की ओर से विभिन्न विभागों के समन्वय से जिले में करोड़ों रुपये की योजनाएं संचालित की जा रही हैं. मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक 13,308.74 लाख रुपये की लागत से 3,390 योजनाएं ली गयीं. इनमें 3,365 योजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि 25 योजनाओं पर कार्य चल रहा है.

वर्ष 2026-27 में 1,364.16 लाख रुपये की लागत से 402 योजनाएं ली गयी हैं. इनमें 250 योजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि 152 योजनाएं प्रगति पर हैं.

सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना में 292 योजनाएं

मंत्री ने बताया कि सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत ई-साक्षी पोर्टल के माध्यम से वर्ष 2023-24 से 2026-27 तक 1,098.78 लाख रुपये की लागत से 292 योजनाएं ली गयी हैं. इनमें 216 योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि 76 योजनाओं पर कार्य चल रहा है.

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से 17,945 छात्रों को शिक्षा ऋण

उन्होंने कहा कि विकसित बिहार के सात निश्चय के तहत बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से जिले के 17,945 छात्रों को छह अरब 14 करोड़ नौ लाख 44 हजार 522 रुपये का शिक्षा ऋण स्वीकृत किया गया है. मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत 32,249 युवक-युवतियों को रोजगार की तलाश के लिए प्रतिमाह एक हजार रुपये दिये जा रहे हैं.

कुशल युवा कार्यक्रम के तहत 1,34,648 युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया है, जिनमें 1,34,213 युवा प्रशिक्षण पूरा कर चुके हैं.

Also Read : कांग्रेस की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा, बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने की बनी रणनीति

कब्रिस्तान और मंदिर घेराबंदी की योजनाओं पर भी काम

मंत्री ने बताया कि अल्पसंख्यक एवं धार्मिक स्थलों के विकास के तहत कब्रिस्तान घेराबंदी की 1,089.97 लाख रुपये की लागत वाली 74 योजनाओं में 73 पूरी हो चुकी हैं. वहीं, मंदिर घेराबंदी की 417.36 लाख रुपये की लागत वाली 30 योजनाओं में 24 योजनाएं पूरी हो चुकी हैं.

महादलित विकास मिशन के तहत सामुदायिक भवन-सह-वर्क शेड की 105 योजनाओं में 79 पूर्ण हो चुकी हैं. पंचायत सरकार भवन निर्माण की 10,181.61 लाख रुपये की लागत वाली 65 योजनाओं में 43 पूरी हो चुकी हैं, जबकि 22 पर कार्य जारी है.

Also Read : रोहतास: नोखा में घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

शिक्षा और पर्यटन क्षेत्र में भी चल रही योजनाएं

आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण की 420 लाख रुपये की लागत से 35 योजनाएं ली गयी हैं. शिक्षा विभाग के तहत विद्यालयों से संबंधित 2,138.53 लाख रुपये की 571 योजनाओं में 389 पूरी हो चुकी हैं. पर्यटन विभाग के समन्वय से 472.75 लाख रुपये की लागत वाली तीन योजनाओं में दो पूरी हो चुकी हैं.

245 पंचायतों में 1,225 कटनी प्रयोग

कृषि क्षेत्र की उपलब्धियां गिनाते हुए मंत्री ने कहा कि वर्ष 2025-26 में रबी गेहूं के लिए 245 पंचायतों में 1,225 कटनी प्रयोग किये जा रहे हैं. चारों मौसम की फसल भूमि का विवरण तैयार किया जा रहा है. जिले के 19 प्रखंडों में वर्षामापक यंत्रों के माध्यम से वर्षा के आंकड़े भी एकत्र किये जा रहे हैं.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जदयू के नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जदयू के जिला प्रवक्ता बैरिस्टर सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष प्रमोद महतो, दीपक शर्मा, शोभा देवी, नीरज कुमार, बिट्टू महतो, अनिल बाबा, राहुल तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद थे.

Also Read : सासाराम: जिले के तीन थानों में थानाध्यक्ष बदले, पुलिस विभाग ने जारी किया स्थानांतरण आदेश

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन