पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की 113वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा, व्यक्तित्व और योगदान को किया याद

Updated:
विज्ञापन

बिहार के पूर्व सीएम भोला पासवान शास्त्री के तैल चित्र पर माल्यार्पण करते कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sasaram News : सासाराम में पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की 113वीं जयंती मनाई गई. इस अवसर पर उन्हें सादगी, ईमानदारी और सामाजिक न्याय का प्रतीक बताते हुए उनके आदर्शों को याद किया गया. कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.

विज्ञापन

Sasaram News : नगर पंचायत क्षेत्र स्थित गंगा पासवान अनुसूचित जाति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के समीप सोमवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भोला पासवान शास्त्री की 113वीं जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और सामाजिक योगदान को याद किया.

विज्ञापन

सादगी और सामाजिक न्याय के प्रतीक थे भोला पासवान शास्त्री

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भोला पासवान शास्त्री सादगी, ईमानदारी और सामाजिक न्याय के प्रतीक थे. उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में तीन बार कार्य करते हुए गरीबों, दलितों, किसानों और वंचित वर्गों के हितों के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया. उनके विचार और आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं.

Also Read : एमवी कॉलेज में आणविक जीव विज्ञान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, विशेषज्ञों ने शोध और आधुनिक तकनीक पर रखे विचार

आदर्शों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

श्रद्धांजलि सभा के दौरान कार्यकर्ताओं ने भोला पासवान शास्त्री के आदर्शों और विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया. उपस्थित लोगों ने उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने की बात कही.

Also Read : सीएम सम्राट चौधरी के संभावित दौरे से पहले बायपास निर्माण में तेजी, दिन-रात चल रहा काम

डॉ. मुन्ना पासवान ने किया अध्यक्षता और संचालन

समारोह की अध्यक्षता एवं संचालन प्रतिनिधि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डॉ. मुन्ना पासवान ने किया. मौके पर नगर के पूर्व पैक्स अध्यक्ष सुरेंद्र दुबे, राकेश पासवान, मुन्ना पासवान, भगेलू पासवान, राजीव केसरी, राजन पासवान, शंभू पासवान, बबन पासवान, मुकेश पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.

Also Read : राजपुर के स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू, कमजोर बच्चों की हो रही पहचान

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन