रोहतास में शादी के चार महीने बाद दहेज की मांग का आरोप, नवविवाहिता को घर से निकाला, पति-सास-ससुर पर FIR

Updated:
विज्ञापन

Akorhigola Dowry Harassment Case : रोहतास के अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है. एक नवविवाहिता ने पति, सास और ससुर पर अतिरिक्त दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है.

विज्ञापन

Akorhigola Dowry Harassment Case : रोहतास के अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है. एक नवविवाहिता ने पति, सास और ससुर पर अतिरिक्त दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने और घर से निकाल देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Rohtas News : दो लाख रुपये और सोने की चेन मांगने का आरोप

चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के रेडिया गांव निवासी प्रमोद गुप्ता की पुत्री बसंती कुमारी ने अकोढ़ीगोला थाना में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पति शत्रुघ्न कुमार, सास प्रमिला देवी और ससुर राजेश गुप्ता लगातार दो लाख रुपये और एक सोने की चेन की मांग कर रहे थे.

Sasaram News : दहेज नहीं मिलने पर घर से निकालने का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया तथा आखिरकार ससुराल से निकाल दिया गया. शिकायत में कहा गया है कि विवाह 9 मार्च 2026 को हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था.

शादी में नकद, बाइक और घरेलू सामान देने का दावा

प्राथमिकी के अनुसार, शादी के समय ससुराल पक्ष को चार लाख रुपये नकद, एक होंडा बाइक, टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, बर्तन समेत अन्य घरेलू सामान उपहार स्वरूप दिए गए थे. इसके बावजूद अतिरिक्त दहेज की मांग जारी रही.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

अकोढ़ीगोला थानाध्यक्ष राकेश गोसाईं ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर पति, सास और ससुर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : रोहतास में NH-19 पर ट्रेलर से भिड़ा बेकाबू डंपर, चालक घायल, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन