लापता महिला का शव आहर से बरामद
Author Anurag sharan
Updated:
विज्ञापन

आहर से एक महिला का शव बरामद
विज्ञापन
दिनारा़
थाना क्षेत्र के गुनसेज गांव में घर के पास आहर से एक महिला का शव बरामद हुआ है. प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष समीर कुमार सिंह ने बताया कि मृतिका की पहचान गुनसेज निवासी विपीन बिहारी सिंह की पत्नी निराशा देवी के रूप में की गयी़ परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, महिला की पहले भी तबीयत खराब रहती थी़ उसे मिर्गी का दौरा भी आता था. उक्त महिला के लापता होने की सूचना उसके परिजनों ने थाने को दी. परिजनों के मुताबिक महिला 11 जनवरी को घर से लापता हुई थी. इसका शव परिजनों ने आज सुबह घर के समीप ही जेसीबी से काटे गये पानी भरे गड्ढे में देखा. इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतिका के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










