ePaper

नोखा नगर के वार्ड नंबर एक में बांटे गये साढ़े छह सौ डस्टबिन

Updated at : 21 May 2025 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
नोखा नगर के वार्ड नंबर एक में बांटे गये साढ़े छह सौ डस्टबिन

Sasaram news. नवविस्तारित वार्ड नंबर एक जबरा में ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर नगर पर्षद के सभापति राधेश्याम सिंह, सिटी मैनेजर, प्रवीण कुमार ओझा व वार्ड पार्षद शिव कुमार चौरसिया ने लोगों के बीच डस्टबिन वितरण का शुभारंभ किया.

विज्ञापन

ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर नगर पर्षद ने की कवायद लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत लोगों को किया गया जागरूक फोटो-16-वार्ड एक के लोगों के बीच डस्टबिन बांटते सभापति व अन्य. प्रतिनिधि, नोखा लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत नगर पर्षद क्षेत्र के नवविस्तारित वार्ड नंबर एक जबरा में ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर नगर पर्षद के सभापति राधेश्याम सिंह, सिटी मैनेजर, प्रवीण कुमार ओझा व वार्ड पार्षद शिव कुमार चौरसिया ने लोगों के बीच डस्टबिन वितरण का शुभारंभ किया. नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर नोखा नगर पर्षद नवविस्तारित वार्ड नंबर एक स्थित जबरा में तीन सौ 25 घरों में छह सौ 35 डस्टबिन वितरण या गया है. उन्होंने कचरा संग्रहण करने के लिए हरे व नीले रंग का डस्टबिन वितरित कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया. उन्होंने कचरा संग्रहण करने के लिए तीन सौ पच्चीस हरा व तीन सौ पच्चीस नीला रंग का डस्टबिन वितरित कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया. सभापति ने लोगों से कहा की सभी लोग अपने वार्ड को स्वच्छ रखने मे अपना अहम योगदान दें. सूखा व गिलास कचरा को अलग-अलग करें और सुबह सिटी बजते ही स्वच्छता वाहन के डब्बे में बाल्टी का कचरा डाल दें, जिसे सफाई कर्मी निर्धारित जगह पर डंप कर देंगे. उसे रिसाइक्लिंग की जायेगी. उससे होने वाली आय से वार्ड को सुंदर रूप दिया जायेगा. इस मुहिम में सभी वार्ड के लोग एकजुट होकर एक सुंदर वार्ड का का निर्माण करें. इसके पूर्व सिटी मैनेजर ने उपस्थित वार्ड के लोगों को बताया कि लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत प्रत्येक घर में दो डस्टबिन दिया गया है. इसमें सूखा व गीला कचरा को अलग अलग रखना है. गीला कचरा के डस्टबिन में सब्जी, फलों के छिलके बची हुई खाद्य सामग्री आदि रखना है. जिससे जैविक खाद बनाया जायेगा और सूखे कचरे के डस्टबिन में कांच के टुकड़े प्लास्टिक के बेकार सामान आदि वस्तुओं को रखना है. मौके पर वार्ड के लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन