बिहार: अग्निवीर बहाली को लेकर महिलाओं ने लगाई दौड़, 1600 मीटर की रेस की पूरी, देखें तस्वीरें

Updated at : 03 Dec 2023 10:16 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार: अग्निवीर बहाली को लेकर महिलाओं ने लगाई दौड़, 1600 मीटर की रेस की पूरी, देखें तस्वीरें

Agniveer Army Female Recruitment: बिहार की राजधानी पटना में अग्निवीर बहाली को लेकर महिलाओं ने 1600 मीटर की रेस पूरी की है. इसमें 18 जिलों के अभ्यर्थी शामिल रही. अग्नीवीर महिला सैन्य पुलिस पद के लिए 450 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई है

विज्ञापन
undefined

बिहार की राजधानी पटना में अग्निवीर बहाली को लेकर महिलाओं ने 1600 मीटर की रेस में हिस्सा लिया है. इसमें 18 जिलों के अभ्यर्थी शामिल हुई.

undefined

अग्नीवीर महिला सैन्य पुलिस पद के लिए 450 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई है. कड़ी सुरक्षा के बीच महिला अभर्यर्थियों की दौड़ हुई है.

undefined

दौड़ में चयनित अभ्यर्थियों ने लंबी कूद, लांग जंप, बीम के साथ शारीरिक दक्षता और शैक्षणिक दस्तावेजों की परीक्षा दी है. दौड़ सहित अन्य टेस्ट में इनके पास हो जाने के बाद इनकी मेडिकल जांच की जाएगी.

undefined

मेडिकल जांच में 48 प्रतिशत का चयन किया गया है. महिला अभ्यर्थियों ने इस दौरान पूरी उत्साह और हौसले को दिखाया है.

undefined

क्रमबद्ध तरीके से महिला अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट पूरा किया गया है. फिजिकल टेस्ट के दौरान महिलाओं का सेना में भर्ती होने का जज्बा साफ तौर पर देखा जा सकता है.

undefined

महिला अभ्यर्थियों की कड़ी मेहनत को दौड़ के दौरान साफ तौर पर देखा जा सकता था. फिजिकल टेस्ट में सफल होने के बाद महिला अभ्यर्थियों को मेडिकल जांच के लिए सैनिक अस्पताल में महिला चिकित्सक की ओर से मेडिकल जांच किया जाएगा.

undefined

अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस पद के लिए रविवार को कटिहार भर्ती कार्यालय के तहत 12 जिले और मुजफ्फरपुर के तहत 18 जिले और झारखंड की महिला अभ्यर्थी भर्ती रैली का हिस्सा बनेगी.

undefined

महिला अभ्यर्थियों की सुरक्षा को लेकर रैली स्थल पर सिविल स्थल पर महिला पुलिस की तैनाती की गई थी. सुबह तीन बजे से ही महिला सेना पुलिस भर्ती की प्रक्रिया की शुरूआत कर दी गई थी.

undefined

महिला अभ्यर्थियों ने पूरे हौसले और जज्बे के साथ 1600 मीटर की रेस में हिस्सा लिया है.

विज्ञापन
Sakshi Shiva

लेखक के बारे में

By Sakshi Shiva

Worked as Anchor/Producer from March 2022 to January 2023 at DTV Bharat TV channel. Have worked with Sixth Sense weekly newspaper from August 2021 to January 2022. Have done 21 days internship at Clinqon India as a Social media intern. Post Graduated in Journalism and Mass Communication from Central University of South Bihar, Gaya. Graduated in English from Purnea Mahila College, Purnea.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन