सारण: तरैया में घर के बाहर बैठी महिला को गोली मारने की घटना, गंभीर हालत में छपरा रेफर

Updated:
विज्ञापन

घायल महिला को अस्पताल लेकर जाते परिजन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सारण जिले के तरैया में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. घर के बाहर बैठी एक महिला को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी. महिला को तीन गोलियां लगी हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

विज्ञापन

Saran News : सारण जिला के तरैया थाना क्षेत्र में तरैया-मशरख मुख्य सड़क किनारे स्थित भगवती स्थान के समीप शनिवार को बाइक सवार अपराधियों द्वारा एक महिला को गोली मारने की घटना सामने आयी है. घायल महिला की पहचान तरैया निवासी स्व. अवधेश सिंह की 55 वर्षीय पत्नी नीलम देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग उन्हें आनन-फानन में तरैया रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

विज्ञापन

घर के बाहर बैठी थी महिला, अचानक हुई फायरिंग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नीलम देवी अपने घर के आगे बैठी हुई थीं. इसी दौरान बाइक सवार अपराधी वहां पहुंचे और कथित तौर पर फायरिंग करते हुए तरैया बाजार की ओर फरार हो गये.

स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के दौरान करीब पांच गोलियों की आवाज सुनायी दी. फायरिंग के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. परिजनों और स्थानीय लोगों ने घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया.

पैर और जांघ में तीन गोली लगने की बात

तरैया रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महिला को गंभीर हालत में छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा महिला के पैर और जांघ में तीन गोली लगने की बात बताये जाने की जानकारी है.

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

पुलिस ने कहा, जांच के बाद स्थिति होगी स्पष्ट

तरैया थानाध्यक्ष सत्यम प्रताप ने बताया कि महिला को गोली लगने की घटना की जानकारी मिली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी और गोली चलने की पुष्टि की जा सकेगी.

पुलिस घटना के कारणों और बाइक सवार लोगों की पहचान की जांच में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन