सारण: मांझी में हथियार के बल पर घर में लूट, चार अज्ञात पर प्राथमिकी;अपराधियों की पहचान का पुलिस ने किया दावा

Updated:
विज्ञापन

AI से बनाई गई तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सारण के मांझी थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में गुरुवार देर रात हथियार के बल पर घर में लूटपाट हुई. लाखों के जेवर और नकदी लेकर चार अज्ञात अपराधी फरार हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Saran News : मांझी थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में गुरुवार की देर रात राजकुमार भारती के घर हथियार के बल पर हुई लूट के मामले में शुक्रवार की शाम मांझी थाना में चार अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी. पीड़ित परिवार के अनुसार, अपराधी घर से दो लाख रुपये से अधिक मूल्य के जेवर और कपड़े के अलावा 10 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गये.

विज्ञापन

वरीय अधिकारियों ने घटनास्थल का लिया जायजा

घटना की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार की दोपहर सदर एसडीपीओ-2 प्रेमचंद्र सिंह, एकमा सर्किल इंस्पेक्टर किरण शंकर और मांझी थानाध्यक्ष विनोद कुमार सोनवर्षा गांव पहुंचे. अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली.

वरीय अधिकारियों ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया. वहीं एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल से आवश्यक नमूने एकत्र किये, ताकि जांच में उनका इस्तेमाल किया जा सके.

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ने उठाये सवाल

घटनास्थल पर पहुंचे नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सुमित कुमार गिरि ने पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर सवाल उठाये. उन्होंने आरोप लगाया कि रात में क्षेत्र में पुलिस की नियमित गश्ती नहीं होती है. उनका कहना था कि चोरी समेत अन्य घटनाओं में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद कार्रवाई आगे नहीं बढ़ती, जिससे अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है.

उन्होंने पुलिस गश्ती बढ़ाने के साथ लूटे गये सामान की बरामदगी की मांग की.

अपराधियों की पहचान का पुलिस ने किया दावा

मांझी थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने शनिवार को बताया कि घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर ली गयी है. उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का उद्भेदन कर आरोपितों को गिरफ्तार किया जायेगा.

हालांकि, वरीय अधिकारियों के घटनास्थल पर पहुंचने के करीब 30 घंटे बाद भी पुलिस की ओर से गिरफ्तारी या लूटे गये सामान की बरामदगी के संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आयी थी. ऐसे में मामले के शीघ्र उद्भेदन और आरोपितों की गिरफ्तारी पर पुलिस की कार्रवाई महत्वपूर्ण होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन