सोनपुर पहुंचे कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, बाबा हरिहरनाथ की पूजा-अर्चना कर बिहार की सुख-शांति की कामना

Updated:
विज्ञापन

मंदिर में पूजा अर्चना करते मंत्री

बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना की. उन्होंने प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की. मंत्री ने विकास के संकल्प को भी दोहराया.

विज्ञापन

Baba Hariharath: पूर्व उपमुख्यमंत्री सह बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा बुधवार को पत्नी के साथ सोनपुर स्थित प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ धाम पहुंचे. मंदिर पहुंचकर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और बाबा हरिहरनाथ से बिहार की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की.

आपके शहर में

विज्ञापन

पूजा-अर्चना के दौरान बाबा हरिहरनाथ मंदिर ट्रस्ट के सचिव विजय लल्ला ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा हरिहरनाथ का पंचामृत स्नान कराया. इसके बाद जलाभिषेक एवं पुष्पमाला से बाबा का शृंगार किया गया. मंत्री ने श्रद्धापूर्वक बाबा के चरणों में माथा टेककर राज्यवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की.

बिहार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना

इस अवसर पर मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बाबा हरिहरनाथ हर विपत्ति को हरने वाले और दीन-दुखियों के कष्ट दूर करने वाले हैं. उन्होंने कहा कि उन्होंने बाबा के पावन चरणों में समस्त बिहारवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है.

उन्होंने कहा कि बिहार को विकास के नए आयाम तक पहुंचाना सरकार का संकल्प है. बिहार कृषि, बुनियादी ढांचे और जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़े तथा देश के अग्रणी राज्यों में शीर्ष स्थान प्राप्त करे, यही उनकी कामना है.

राकेश सिंह ने अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत

मंत्री के मंदिर पहुंचने पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह ने उनका स्वागत किया. राकेश सिंह ने मंत्री को अंगवस्त्र, चुनरी एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया. इस दौरान दोनों के बीच क्षेत्र एवं राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई.

मंदिर परिसर में दिखा उत्साह

मंत्री के मंदिर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह देखा गया. कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए बाबा हरिहरनाथ के जयकारे लगाए. इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह, शैलेश कुमार, महामंत्री संजीव सिंह, वार्ड पार्षद अरुण सिंह, दिव्यांशु गौतम समेत दर्जनों भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे.

पूजा-अर्चना के बाद मंत्री ने मंदिर की धार्मिक महत्ता के बारे में भी जानकारी ली और बाबा हरिहरनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया.

इसे भी पढ़ें: भरत तिवारी मामले पर बोले सीएम सम्राट चौधरी, कहा- मैं किसी जाति या धर्म का विरोधी नहीं, सुशासन का समर्थक हूं


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन