चंवर में मिला कंकाल, पास पड़ा मिला खून से सना गमछा: कोपा पुलिस के लिए पहेली बनी मृतक की पहचान

Updated:
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस

कोपा थाना क्षेत्र के खोरोडीह घोघवालिया चंवर से एक अज्ञात कंकाल बरामद हुआ है. शव काफी पुराना होने के कारण उसकी पहचान और मौत के कारणों का पता लगाना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है. एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं.

विज्ञापन

Kopa Police Station: कोपा थाना क्षेत्र के खोरोडीह घोघवालिया चंवर से पुलिस ने एक अज्ञात शव बरामद किया है. शव काफी पुराना होने के कारण सड़-गल चुका है. पुलिस के अनुसार, शव की स्थिति ऐसी है कि वह लगभग मानव कंकाल में तब्दील हो चुका है. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी और घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुनसान चंवर में कुछ लोग अपने मवेशी चरा रहे थे. इसी दौरान उनकी नजर शव पर पड़ी. लोगों ने तत्काल इसकी सूचना कोपा थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया.

एफएसएल टीम ने जुटाये साक्ष्य

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) टीम को भी सूचना दी. पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाये. पुलिस शव की पहचान के लिए कपड़ों और घटनास्थल से मिले अन्य सामानों की मदद ले रही है.

मृतक के पैर में जींस पैंट और शरीर पर शर्ट मिली है. घटनास्थल के पास से पुलिस ने एक जोड़ी हवाई चप्पल और खून से सना गमछा भी बरामद किया है. इन सामानों को फॉरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है.

कई दिनों पुराना बताया जा रहा शव

शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस का अनुमान है कि घटना कई दिन पहले की हो सकती है. शव पूरी तरह सड़ जाने के कारण उसकी पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में पुलिस को चुनौती का सामना करना पड़ रहा है.

पुलिस आसपास के थानों से लापता लोगों की सूची भी खंगाल रही है, ताकि मृतक की पहचान जल्द की जा सके. एफएसएल जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है.

इसे भी पढ़ें: भरत तिवारी मामले पर बोले सीएम सम्राट चौधरी, कहा- मैं किसी जाति या धर्म का विरोधी नहीं, सुशासन का समर्थक हूं


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन