खैरा विद्यालय से लापता हुए दो बच्चों को छपरा जंक्शन से पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सौंपा

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र के आदर्श मध्य विद्यालय खैरा में पढ़ने गये दो बच्चे सोमवार से लापता हो गये थे, जिन्हें खैरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छपरा जंक्शन से बरामद कर लिया.

विज्ञापन

नगरा. प्रखंड क्षेत्र के आदर्श मध्य विद्यालय खैरा में पढ़ने गये दो बच्चे सोमवार से लापता हो गये थे, जिन्हें खैरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छपरा जंक्शन से बरामद कर लिया. पुलिस ने आवश्यक पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों बच्चों को सुरक्षित रूप से उनके परिजनों को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार खैरा थाना क्षेत्र के हरे राम टोला, खैरा गांव निवासी अजय राय के पुत्र अंकित एवं मनोज महतो के पुत्र अमन सोमवार को विद्यालय गए थे, लेकिन वापस घर नहीं लौटे. परिजनों काफी खोजबीन के साथ साथ इनके द्वारा खैरा पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू कर दी. इस संबंध में खैरा के प्रभारी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि केस के अनुसंधानकर्ता एसआइ अभिनंदन कुमार को सूचना मिलते ही वे पुलिस बल के साथ छपरा जंक्शन पहुंचे, जहां से दोनों बच्चों को सकुशल बरामद किया गया. साथ में परिजन भी मौजूद थे, जिसे थाना लाकर पूछताछ के दौरान बच्चों ने बताया कि वे खैरा स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में चढ़ गये थे. इसी दौरान ट्रेन खुल गयी, जिससे वे एकमा और दीघा होते हुए वापस छपरा पहुंच गये. बुधवार को आइओ एसआइ अभिनंदन कुमार ने दोनों छात्रों को कोर्ट में प्रस्तुत किया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया. इस घटना के बाद प्रभारी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने अभिभावकों से बच्चों पर विशेष निगरानी रखने की अपील की है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन