सोनपुर पुलिस ने अवैध हथियार के साथ तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सोनपुर थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत रात्रि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

छपरा. सोनपुर थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत रात्रि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में बादल कुमार उर्फ अमन राय, पिता महेश राय, निवासी मानपुर थाना सोनपुर, रविन्द्र राय उर्फ गोप जी, पिता स्व सुखदेव राय तथा अरविन्द राय, पिता रविन्द्र राय, दोनों निवासी पहलेजा शाहपुर दियारा थाना सोनपुर शामिल हैं. पुलिस के अनुसार बादल कुमार उर्फ अमन राय चाकूबाजी कांड में संलिप्त था. पूछताछ के दौरान उसने पूर्व विवाद में विकाश कुमार को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल करने की बात स्वीकार की. घायल का इलाज सदर अस्पताल हाजीपुर में चल रहा है. सत्यापन के दौरान अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है और वह पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है. अभियुक्त की निशानदेही पर सोनपुर थाना पुलिस ने पहलेजा शाहपुर दियारा पुरवारी टोला में छापेमारी कर दो अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान उनके पास से एक देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने विधिवत जब्त कर लिया. इस संबंध में सोनपुर थाना कांड संख्या 128/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस कार्रवाई में सोनपुर थानाध्यक्ष सहित थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल रहे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन