सारण: एकमा में संतों का जुटा जमावड़ा, मौज बाबा की मठिया में 13वीं पर हुआ भंडारा
नोट: फोटो नंबर 9 सीएचपी 2 है कैप्सन होगा-संतो का स्वागत करते सांसद सीग्रीवाल | Prabhat Khabar Network
एकमा के मौज बाबा मठिया में महंत की 13वीं पर भव्य भंडारे का आयोजन हुआ। सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल सहित देश भर से आए साधु-संतों ने इसमें भाग लिया।
Saran News : नगर पंचायत एकमा बाजार स्थित मौज बाबा की मठिया के महंत परमेश्वर दास के निधन के बाद मंगलवार को उनकी 13वीं के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया. इसमें बड़ी संख्या में साधु-संत, जनप्रतिनिधि, गणमान्य लोग और ग्रामीण शामिल हुए. उत्तर प्रदेश सहित बिहार के विभिन्न जिलों से पहुंचे संतों की मौजूदगी से मठिया परिसर में धार्मिक माहौल बना रहा.
संतों के स्वागत में पहुंचे सांसद सीग्रीवाल
भंडारे में महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल भी पहुंचे. उन्होंने दूर-दराज से आए साधु-संतों का स्वागत किया और उनके बीच दक्षिणा एवं विभिन्न वस्तुओं का दान किया. सांसद ने क्षेत्र में अमन-चैन और सुख-शांति के लिए संतों से आशीर्वाद भी लिया.
यूपी और बिहार के कई मठों से पहुंचे साधु-संत
कार्यक्रम में अयोध्या, बलिया और बनारस के अलावा बिहार के बक्सर, हाजीपुर, पटना सहित विभिन्न स्थानों के मठों और मंदिरों से साधु-संत पहुंचे. बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्र के गणमान्य लोग भी भंडारे में शामिल हुए. सांसद सहित सभी उपस्थित लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया.
आयोजन समिति ने संभाली व्यवस्था
भंडारे के आयोजन में चैतेन्दर नाथ सिंह, विजय सिंह, बलवंत सिंह, धनंजय तिवारी, भोला प्रसाद, वीरेंद्र सिंह, बेचू चौधरी, मुन्ना चौधरी और चंदन चौधरी समेत अन्य लोगों ने सहयोग किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमोद सिंह, अखिलेश सिंह, नकुल सिंह, चंदन महाराज, मनन यादव, राजू पंडित, राजू सिंह और सोनू सिंह का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए