छपरा के खिलाड़ियों का राज्य चैंपियनशिप में जलवा, 19 गोल्ड समेत 37 पदक जीतकर बिहार में रहे अव्वल

Updated:
विज्ञापन

फोटो, सारण के विजेता खिलाड़ी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीवान में आयोजित राज्य स्तरीय तामो मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में सारण के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार में प्रथम स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन

Saran News : छपरा के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का दम दिखाते हुए जिले का नाम राज्य स्तर पर रोशन किया है. सीवान जिले में आयोजित तामो मार्शल आर्ट्स राज्य चैंपियनशिप 2026 में छपरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 37 पदक अपने नाम किए. टीम ने 19 स्वर्ण, 15 रजत और 3 कांस्य पदक जीतकर बिहार में प्रथम स्थान हासिल किया.

विज्ञापन

19 गोल्ड जीतकर छपरा के खिलाड़ियों ने मचाया धमाल

कोच रवि शर्मा ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छपरा के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. खिलाड़ियों ने अलग-अलग वर्गों में मुकाबला करते हुए 19 गोल्ड, 15 सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल जीते. इस प्रदर्शन के साथ टीम ने राज्य में पहला स्थान हासिल किया.

कम सुविधाओं में बेहतर प्रशिक्षण देने की कोशिश

टीम कोच विवेक कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों को सीमित सुविधाओं के बावजूद बेहतर प्रशिक्षण देने का लगातार प्रयास किया जाता है. प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों को अलग-अलग तकनीकों की जानकारी दी जाती है, जिसका इस्तेमाल वे प्रतियोगिता में अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ करते हैं. उन्होंने कहा कि जिले के खिलाड़ी पिछले कई वर्षों से जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं.

तीन प्रशिक्षकों की मेहनत से मिली बड़ी सफलता

खिलाड़ियों की बेहतर तैयारी में विवेक कुमार, अमृत कुमार और आदित्य कुमार सिंह की अहम भूमिका रही. प्रशिक्षकों की देखरेख में खिलाड़ियों ने नियमित अभ्यास और तकनीकी प्रशिक्षण के जरिए प्रतियोगिता के लिए खुद को तैयार किया. इसी मेहनत का परिणाम रहा कि छपरा की टीम ने सबसे अधिक पदक हासिल कर राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया.

जनप्रतिनिधियों और सामाजिक लोगों ने दी बधाई

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर मुकरेरा पंचायत के मुखिया मनोज कुमार महतो, भाजपा प्रदेश कमेटी के पदाधिकारी डॉ. चरण दास, शिक्षक नेता विष्णु कुमार, संतोष कुमार सिंह, शैलेश यादव, रंजीत कुमार सिंह, सुमन कुमारी, सुनील कुमार, परमेश्वर श्रीवास्तव और विजय कुमार सिंह ने बधाई दी. सभी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी

स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में सुंदरम पासवान, शिवम कुमार, सत्यम कुमार, कृतिका सिंह, प्रकाश सोनी, खुशी कुमारी, संयम कुमार सिंह, आशु कुमारी, परिधि कुमारी, सोनाली कुमारी, अंशिका कुमारी, आदित्य कुमार सिंह, भारती कुमारी, साक्षी कुमारी, यशबर्धन कुमार, अंकित कुमार, श्रवण कुमार, रूबी कुमारी और ऋतु कुमारी शामिल हैं.

रजत पदक विजेताओं ने भी दिखाया दम

रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में अंकिता सिंह, अनीश राजा, विष्णु प्रिया, प्रीति कुमारी, इशांत शर्मा, पीहू कुमारी, रागनी कुमारी, रौशन राज, प्रखर प्रज्ञा, आदित्य कुमार यादव, समीक्षा कुमारी, अनुप कुमार, सौरभ यादव, प्रियांशु कुमार, स्नेहा कुमारी, संजू कुमारी और रिशव कुमार शामिल हैं.

कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी

कांस्य पदक विजेताओं में आशीष कुमार, विराट कुमार सिंह, अंश कुमार सिंह, पीयूष कुमार गुप्ता और प्रिंस कुमार शामिल हैं. खिलाड़ियों की इस सफलता से जिले के खेल प्रेमियों में भी उत्साह है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन