सारण के मनिकपुरा पंचायत में मुखिया के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का किया गया आयोजन,BDO ने सराहना की

Updated:
विज्ञापन

संध्या चौपाल के माध्यम से लोगों को जागरूक करते मुखिया एवं स्वछता कर्मी। | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मनिकपुरा पंचायत ने 'स्वच्छता ही सेवा' कार्यक्रम के तहत संध्या चौपाल का आयोजन किया. मुखिया रीता सिंह के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया. इस पहल की बीडीओ ने सराहना की.

विज्ञापन

Saran News : मनिकपुरा पंचायत में मुखिया रीता सिंह और पूर्व उप प्रमुख नीरज सिंह के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा 2026 कार्यक्रम के तहत गांव में संध्या चौपाल का आयोजन किया गया. इस दौरान स्वच्छता पर्यवेक्षक संजीव गिरी और स्वच्छता कर्मियों की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया. कैंडल मार्च के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया.

विज्ञापन

स्वच्छता कार्य में जनभागीदारी बढ़ाने की अपील

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए स्वच्छता कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गयी. लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई रखने के साथ पंचायत स्तर पर संचालित स्वच्छता गतिविधियों में सहयोग करने का अनुरोध किया गया.

स्वच्छता से आती है संपन्नता और समृद्धि

मौके पर मौजूद लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के प्रखंड समन्वयक धीरज कुमार ने कहा कि स्वच्छता से संपन्नता और समृद्धि आती है. जन-जन की भागीदारी से ही स्वच्छ और स्वस्थ पंचायत का निर्माण किया जा सकता है. उन्होंने ग्रामीणों से स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की.

उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छता संबंधी विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वच्छता का जीवन में विशेष महत्व है.

बीडीओ ने कार्यक्रम की सराहना की

बीडीओ रमेन्द्र कुमार ने स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम की सराहना की. उन्होंने पंचायत को सुंदर और स्वच्छ बनाए रखने के लिए स्वच्छता कर्मियों, पर्यवेक्षक, मुखिया और ग्रामीणों के प्रयासों की प्रशंसा की.

उन्होंने ग्रामीणों से स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के प्रति अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने और जनभागीदारी बढ़ाने में सहयोग करने का अनुरोध किया.

संध्या चौपाल के माध्यम से लोगों को जागरूक करते मुखिया एवं स्वछता कर्मी। | Prabhat Khabar Network
संध्या चौपाल के माध्यम से लोगों को जागरूक करते मुखिया एवं स्वछता कर्मी। | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन