सारण के मांझी में 224 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, स्विफ्ट डिजायर कार के साथ चालक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

थाने में जब्त शराब

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद तस्करी का मामला सामने आया है. मांझी पुलिस ने 224 लीटर अंग्रेजी शराब से भरी कार को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Bihar Prohibition: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब की तस्करी का मामला सामने आया है. मांझी पुलिस ने रविवार की सुबह कार्रवाई करते हुए 224 लीटर अंग्रेजी शराब लदी स्विफ्ट डिजायर कार जब्त की. पुलिस ने मौके से कार चालक को भी गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के मटियार गांव निवासी अक्षय लाल यादव के पुत्र रत्नेश कुमार यादव के रूप में हुई है.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

अपर थानाध्यक्ष विमलेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि ताजपुर चौक के रास्ते स्विफ्ट डिजायर कार से शराब की खेप ले जायी जा रही है. सूचना के आधार पर गश्ती पदाधिकारी प्रभात कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ताजपुर चौक पर घेराबंदी कर वाहन जांच शुरू की.

इसी दौरान पुलिस को सूचना के अनुरूप एक संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार आती दिखाई दी. पुलिस ने कार को रोककर तलाशी ली.

डिक्की और सीट के नीचे छिपायी गयी थी शराब

तलाशी के दौरान कार की डिक्की और सीटों के नीचे छिपाकर रखी गयी विभिन्न ब्रांडों की कुल 224 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई. इसके बाद पुलिस ने शराब और कार को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शराब की खेप कहां से लायी गयी थी और इसे कहां पहुंचाना था. पुलिस इस मामले में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है.

मद्य निषेध कानून के तहत होगी कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस के अनुसार, आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन