बारिश के बीच शिवभक्ति में डूबा छपरा, पहली सोमवारी पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

विज्ञापन

धर्मनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Chapra Sawan First Somwari : सावन की पहली सोमवारी पर छपरा के शिवालयों में भक्तों का सैलाब उमड़ा। हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे मंदिर, जलाभिषेक के लिए सुबह से ही लगी रही लंबी कतारें।

विज्ञापन

Chapra Sawan First Somwari : सावन की पहली सोमवारी पर छपरा शहर पूरी तरह शिवभक्ति में सराबोर नजर आया. सुबह से ही शहर के प्रमुख शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं. रुक-रुक कर हुई बारिश ने भी श्रद्धालुओं के उत्साह को कम नहीं किया. हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा.

विज्ञापन

पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

सावन की पहली सोमवारी पर छपरा के विभिन्न शिवालयों और मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. उमानाथ मंदिर दधीचि आश्रम, पंकज सिनेमा रोड स्थित शिव-पार्वती मंदिर, धर्मनाथ मंदिर, साढ़ा शिव मंदिर समेत कई शिवालयों में भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया. श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र, पुष्प और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की.

बारिश ने बढ़ाया श्रद्धालुओं का उत्साह

सोमवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही. मौसम सुहावना होने से श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत मिली और बड़ी संख्या में लोग मंदिरों तक पहुंचे. बारिश के बावजूद भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी.

सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए शहर के प्रमुख मंदिरों में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. पुलिसकर्मी पूरे समय अलर्ट मोड में तैनात रहे. मंदिर समितियों के स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से दर्शन और जलाभिषेक कराया. चोर-उचक्कों और चेन स्नैचरों पर भी पुलिस की विशेष नजर रही. कई मंदिरों में स्काउट एंड गाइड के कैडेट भी व्यवस्था संभालते नजर आए.

मंदिर परिसरों में सजा धार्मिक मेला

पहली सोमवारी के अवसर पर कई मंदिर परिसरों में आकर्षक मेले का आयोजन किया गया. भक्ति गीतों और शिव भजनों से पूरा वातावरण गूंजता रहा. केसरिया वस्त्र धारण किए कांवरियों और शिवभक्तों ने पूरे उत्साह के साथ पूजा-अर्चना की. बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने भी मेले का आनंद लिया, जिससे मंदिर परिसर दिनभर गुलजार रहे.

भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ जलाभिषेक

पूरे दिन हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से छपरा शहर शिवमय बना रहा. श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण ढंग से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. बेहतर प्रबंधन और प्रशासनिक सतर्कता के कारण सभी प्रमुख मंदिरों में पूजा-अर्चना सुचारु रूप से संपन्न हुई.

Also Read : मूसलाधार बारिश में भी नहीं डिगा भक्तों का विश्वास, अंबिका भवानी के दरबार में एक लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन