सारण: रेवा घाट पुल से गंडक में कूदे युवक की दूसरे दिन भी तलाश, SDRF टीम नाव और उपकरणों के साथ जुटी

Updated:
विज्ञापन

गंडक नदी में पहुंची एसडीआरएफ की टीम। | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मकेर के रेवा घाट पुल से गंडक नदी में छलांग लगाने वाले युवक की तलाश दूसरे दिन भी जारी है। SDRF की टीम आधुनिक उपकरणों के साथ नदी में खोजबीन कर रही है।

विज्ञापन

Saran News : मकेर थाना क्षेत्र के रेवा घाट पुल से गंडक नदी में छलांग लगाने वाले तरैया के युवक सतीश कुमार की तलाश दूसरे दिन भी जारी रही. मकेर अंचलाधिकारी निर्मला कुमारी की पहल पर एसडीआरएफ की टीम को खोज अभियान में लगाया गया है. बुधवार सुबह से टीम नाव और आधुनिक उपकरणों के साथ नदी में युवक की तलाश कर रही है.

विज्ञापन

पुलिस जवानों के सामने पुल से नदी में कूदा युवक

मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे तरैया थाना क्षेत्र के टीकमपुर गांव निवासी सतीश कुमार रेवा घाट पुल पर पहुंचा था. उसने पुल पर तैनात पुलिस जवानों के सामने अपनी प्लेटिना बाइक खड़ी की और मोबाइल फोन रेलिंग पर रखकर गंडक नदी में छलांग लगा दी. पुलिस जवान जब तक मौके पर पहुंचे, तब तक युवक तेज धारा में ओझल हो चुका था. पुलिस ने उसकी बाइक जब्त कर ली.

फैक्ट्री से निकलने के बाद पहुंचा था रेवा घाट

परिजनों के अनुसार सतीश काम की तलाश में एक फैक्ट्री गया था. वहां से उसने फैक्ट्री मालिक को रेवा घाट जाने की बात कही और वहां से निकल गया. कुछ देर बाद फैक्ट्री मालिक ने उसके भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी. बताया गया कि युवक ने अपने भाई से फोन पर रेवा घाट पहुंचने और नदी में कूदने की बात भी कही थी.

पुल पर मिली बाइक और रेलिंग पर रखा मोबाइल

घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन रेवा घाट पहुंचे. वहां पुल पर सतीश की बाइक खड़ी मिली, जबकि उसका मोबाइल रेलिंग पर रखा हुआ था. इसके बाद परिजनों ने तत्काल थानाध्यक्ष और अंचलाधिकारी को घटना की जानकारी दी.

सीओ और थानाध्यक्ष की पहल पर बुलायी गयी SDRF टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष संग्राम सिंह और सीओ निर्मला कुमारी ने तत्काल पहल की. दोनों अधिकारियों ने वरीय अधिकारियों से संपर्क कर एसडीआरएफ की टीम को बुलाया, ताकि नदी में युवक की तलाश के लिए व्यापक अभियान चलाया जा सके.

नाव और आधुनिक उपकरणों से नदी में चल रहा सर्च ऑपरेशन

बुधवार सुबह से एसडीआरएफ की टीम नाव और आधुनिक उपकरणों के साथ गंडक नदी में युवक की तलाश में जुटी है. टीम नदी के अलग-अलग हिस्सों में खोज अभियान चला रही है. सीओ ने बताया कि युवक की बरामदगी के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है.

पुल पर सुरक्षा बढ़ाने का भेजा गया प्रस्ताव

रेवा घाट पुल से लगातार ऐसी घटनाएं सामने आने को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ाने की दिशा में भी पहल की है. सीओ ने बताया कि पुल पर सघन निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है.

गंडक नदी में पहुंची एसडीआरएफ की टीम। | Prabhat Khabar Network
गंडक नदी में पहुंची एसडीआरएफ की टीम। | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन