राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में सारण की अंकिता ने जीता स्वर्ण, आयुष को कांस्य

Updated:
विज्ञापन

मेडल के साथ योगा प्रतिभागी अंकिता

मुंगेर में आयोजित 13वीं बिहार राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता में सारण जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. मढ़ौरा की अंकिता कुमारी ने 8-10 आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीता और नेशनल के लिए क्वालीफाई किया. वहीं, आयुष कुमार ने इसी वर्ग में कांस्य पदक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया.

विज्ञापन

Bihar State Level Yogasana: मुंगेर के इंडोर स्टेडियम में 21 से 23 अगस्त 2026 तक आयोजित 13वीं बिहार राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता में सारण जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में सारण जिले से 28 सदस्यीय टीम ने हिस्सा लिया था. कड़े मुकाबले के बीच मढ़ौरा प्रखंड के दो नन्हे खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

अंकिता ने जीता स्वर्ण पदक, नेशनल के लिए हुआ चयन

प्रतियोगिता के 8 से 10 वर्ष आयु वर्ग में मुबारकपुर गांव निवासी मुन्ना प्रताप सिंह कुशवाहा की पुत्री अंकिता कुमारी ने शानदार योगासन कौशल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया. अंकिता श्री भगवान मध्य विद्यालय, मुबारकपुर की छात्रा हैं. उन्होंने बोधिधर्मा स्पोर्ट्स क्लब, मुबारकपुर में योगासन का नियमित अभ्यास किया है.

स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही अंकिता का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम में हुआ है. इस उपलब्धि से उनके परिवार, विद्यालय और खेल प्रशिक्षकों में खुशी का माहौल है.

आयुष ने हासिल किया कांस्य पदक

इसी प्रतियोगिता के 8 से 10 वर्ष आयु वर्ग में मुबारकपुर निवासी संतोष मांझी के पुत्र आयुष कुमार ने भी शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने अपने बेहतर योगासन कौशल के दम पर कांस्य पदक हासिल किया. आयुष की सफलता पर भी परिवार और स्थानीय लोगों ने खुशी जतायी है.

कोच और विद्यालय परिवार ने दी बधाई

सारण के दोनों प्रतिभावान खिलाड़ियों की उपलब्धि पर बोधिधर्मा स्पोर्ट्स क्लब के कोच अमृत कुमार, धर्मेंद्र कुमार और ऊषा कुमारी समेत विद्यालय परिवार, खेल प्रेमियों, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी. सभी ने दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. अंकिता के राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन को जिले के लिए बड़ी उपलब्धि बताया गया.

Also Read : सीवान के मैरवा में 82 लीटर शराब बरामद, कार की सीट में छिपाकर ले जा रहा चालक गिरफ्तार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन