सारण के सैदपुर में संत रविदास जयंती पर निकली कलश यात्रा, महादलित बस्ती में लोगों को किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन

सैदपुर पंचायत में संत रविदास जी की जयंती के मौके र कलश यात्रा में शामिल विकास मित्र व अन्य

Sant Ravidas Jayanti: दरियापुर प्रखंड के सैदपुर पंचायत में संत रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती पर महादलित बस्ती में एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया. इस दौरान लोगों को सरकारी योजनाओं और सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक किया गया.

विज्ञापन

Sant Ravidas Jayanti: जिले के दरियापुर प्रखंड के सैदपुर पंचायत में श्री गुरु संत रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर महादलित बस्ती में भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. सैदपुर पंचायत की विकास मित्र सह सारण जिला विकास मित्र संघ की सचिव माया देवी के नेतृत्व में परसा नगर पंचायत, परसा बाजार के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या 12 स्थित महादलित बस्ती में कलश यात्रा निकाली गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

कलश यात्रा के दौरान लोगों को किया जागरूक

कलश यात्रा के दौरान लोगों को सामाजिक जागरूकता के साथ-साथ सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी. विकास मित्र माया देवी ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की.

27 अगस्त से फरवरी तक हर गुरुवार लगेगा शिविर

विकास मित्र माया देवी ने बताया कि बिहार महादलित मिशन के तहत संत रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर 27 अगस्त 2026 से 15 फरवरी 2027 तक प्रत्येक गुरुवार को महादलित बस्तियों में शिविर का आयोजन किया जायेगा.

उन्होंने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से संत रविदास जी महाराज के विचारों और आदर्शों को नयी पीढ़ी तक पहुंचाना मुख्य उद्देश्य है. साथ ही लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक किया जायेगा.

अन्य पंचायतों में भी निकली कलश यात्रा

कलश यात्रा में विकास मित्र माया देवी, अमरनाथ राम, चंदा कुमारी, सोनी कुमारी, उमेश राम शिक्षक, राजू कुमार, रवि प्रभाकर समेत अन्य लोग शामिल हुए.

वहीं पोझी खजौली पंचायत में विकास मित्र चंदा कुमारी, विसाही पंचायत में विकास मित्र रमेश तथा नाथा छपरा पंचायत में विकास मित्र सोनी कुमारी के नेतृत्व में भी कलश यात्रा निकाली गयी. इन कार्यक्रमों में स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया.

इसे भी पढ़ें:भोजपुर के नए SP अवधेश दीक्षित क्यों हैं चर्चा में? जानिए IPS काम्या मिश्रा से उनकी खास प्रेम कहानी


विज्ञापन
मनोज कुमार

लेखक के बारे में

By मनोज कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन