सारण में आज : जानें सारण जिले में आज का दर्शन, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर, शहर में कहां क्या होगा

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
सारण में आज : जानें सारण जिले में आज का दर्शन, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर, शहर में कहां क्या होगा

छपरा का सदर अस्पताल

सारण में आज : सारण जिले की दिनभर की गतिविधियों से आपको रू-ब-रू कराने के लिए हम आपके लिए आपके शहर की पूरी जानकारी एक साथ लेकर आ रहे हैं. कौन से धार्मिक स्थल कब खुलेंगे, कब बंद होंगे, ओपीडी में कौन से डॉक्टर किस विभाग में तैनात रहेंगे, शहर में आज कौन से कार्यक्रम होंगे, यह सब जानकारी इस खबर में आपको एक साथ मिल जायेगी.

विज्ञापन

Saran News : आज का कार्यक्रम

– सदर अस्पताल के सभागार में सिविल सर्जन जिले के सभी चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पताल की व्यवस्थाओं की समीक्षा की जायेगी.

– छपरा की स्थानीय विधायक छोटी कुमारी शहर के विभिन्न वार्डों में चल रहे नाला निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेने के लिए जमीनी निरीक्षण करेंगी.

ओपीडी में आज

– सर्जरी- डॉ अमन कुमार

– आर्थोपेडिक्स- डॉ सुरेंद्र महतो

– चाइल्ड- डॉ संदीप कुमार

– इएनटी- डॉ संजीव गुप्ता

नोट- सुबह आठ बजे से ओपीडी में होगा रजिस्ट्रेशन

नोट- शहर में बिजली की समस्या होने पर इस मोबाइल नंबर 9264456408 पर संपर्क कर सकते हैं

दर्शन

1. सोनपुर का बाबा हरिहरनाथ मंदिर का पट रोजाना प्रातः चार बजे से रात्रि 8.30 बजे तक भक्तों के दर्शन के लिए खुला रहता है. सुबह का आरती प्रातः पांच बजे.

2. दिघवारा का अंबिका भवानी मंदिर का पट रोज प्रातः चार बजे से रात्रि 8.30 बजे तक भक्तों के दर्शन के लिए खुलता है. आरती प्रातः पांच बजे.

3-छपरा के प्रसिद्ध बाबा धर्मनाथ मंदिर का पट रोजाना सुबह 4.30 बजे से रात नौ बजे तक भक्तों के लिए खुले रहते हैं. सुबह का आरती प्रातः 5.30 बजे.

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन