सारण में खर-पतवार की गंज में आग, आसपास के घरों में अफरा-तफरी

Updated:
विज्ञापन
saran news

मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियां

Saran News: सारण के मढ़ौरा में आज दोपहर अचानक खर-पतवार की गंज में आग लग गई. आग लगने की घटना से आसपास के घरों में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने पर मौके पर तीन दमकल गाड़ियां पहुंचीं. ग्रामीणों और दमकल कर्मियों की तत्परता से घर को बड़े नुकसान से बचा लिया गया.

विज्ञापन

Saran News: (मनोकामना सिंह की रिपोर्ट) शनिवार दोपहर मढ़ौरा के खास बस्ती के समीप स्थित बधार में अचानक खर-पतवार की गंज में आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई. आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और जमा किए गए कई टाल खर-पतवार जलकर राख हो गए.

अग्निशमन की तीन गाड़ियां घंटों से मशक्कत में जुटीं

सूचना मिलने पर मौके पर तीन दमकल गाड़ियां पहुंचीं. दमकल कर्मी घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में जुटे रहे, लेकिन समाचार लिखे जाने तक आग पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो सकी. आग की लपटों ने आसपास के मुहल्ले के एक घर को भी आंशिक रूप से अपनी चपेट में ले लिया था. हालांकि, ग्रामीणों और दमकल कर्मियों की तत्परता से घर को बड़े नुकसान से बचा लिया गया.

बीड़ी या सिगरेट फेंकने से लगी होगी आग

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, बस्ती के समीप बधार में दर्जनों की संख्या में खर-पतवार की गंज जमा की गई थी. आग लगने के बाद किसी भी ग्रामीण ने अपना दावा नहीं किया. कुछ ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि दिन में बधार में नशेड़ियों का जमावड़ा लगता है. आग लगने का कारण संभवतः किसी ने लापरवाही से बीड़ी या सिगरेट फेंक दिया हो सकता है. प्रशासन मामले की जांच कर रहा है. लगातार फैल रहे धुएं से आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Alao read: मनरेगा के लिए बिहार सरकार ने जारी किए 66 करोड़, गांवों में सड़क-तालाब समेत विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

विज्ञापन
Nikhil Anurag

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन