‘ज्ञान से कीमती दुनिया में कोई चीज नहीं’, सारण में चित्राली उपाध्याय के प्रवचन सुनने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

प्रवचन देते चित्राली उपाध्याय
Saran News: सारण जिले के मढ़ौरा स्थित शिल्हौरी धाम मंदिर में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के आठवें दिन श्रद्धालुओं ने भक्ति और आध्यात्मिक ज्ञान की गंगा में डुबकी लगाई.
Saran News: (सारण से मनोकामना सिंह की रिपोर्ट)
सारण जिले के मढ़ौरा स्थित शिल्हौरी धाम मंदिर में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के आठवें दिन श्रद्धालुओं ने भक्ति और आध्यात्मिक ज्ञान की गंगा में डुबकी लगाई. कथा वाचिका चित्राली उपाध्याय ने अपने प्रवचन में ज्ञान, भक्ति, प्रेम और धर्म के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि संसार में ज्ञान से अधिक मूल्यवान कोई वस्तु नहीं है.
जहां पवित्र भाव-वहीं मंदिर का वास
कथा के दौरान चित्राली उपाध्याय ने कहा कि मन में पवित्रता और श्रद्धा हो तो जहां व्यक्ति बैठता है, वही स्थान मंदिर बन जाता है. उन्होंने कहा कि परमात्मा की प्राप्ति समर्पण और सच्चे अनुराग से ही संभव है. केवल बाहरी आडंबर नहीं, बल्कि आंतरिक भक्ति ही ईश्वर तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त करती है.
धन से सुविधा मिलती है-सुख नहीं
उन्होंने कहा कि धन जीवन में सुविधाएं तो दे सकता है, लेकिन वास्तविक सुख नहीं दे सकता. धन का सदुपयोग उसे वंदनीय बनाता है, जबकि दुरुपयोग उसे निंदनीय बना देता है. जीवन में स्थायी सुख और शांति के लिए धर्म और आध्यात्मिकता का सहारा लेना आवश्यक है.
भक्ति से बड़ा होता है व्यक्ति
कथा वाचिका ने कहा कि भक्ति व्यक्ति को महान बनाती है और अच्छे गुण तथा श्रेष्ठ कर्म ही सम्मान दिलाते हैं. उन्होंने कहा कि सुख का मूल मंत्र धर्म है और भगवान की कृपा के बिना सच्ची भक्ति संभव नहीं हो सकती.
संतों के सान्निध्य से होता है जीव का कल्याण
चित्राली उपाध्याय ने कहा कि परमात्मा तत्व की प्राप्ति भक्ति से होती है, जबकि जीव का कल्याण संतों के सान्निध्य और उनके मार्गदर्शन से संभव है. उन्होंने श्रद्धालुओं से सत्संग और धार्मिक कथाओं को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया.
प्रेम सभी धर्मों की नींव
प्रवचन के दौरान उन्होंने कहा कि प्रेम सभी धर्मों की आधारशिला है और हर मजहब आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश देता है. उन्होंने कहा कि यदि प्रेम सीखना हो तो भगवान श्रीराम से सीखें और विश्वास की मिसाल माता सीता से ग्रहण करें. उन्होंने कहा कि संसार में ज्ञान से अधिक मूल्यवान कोई चीज नहीं है. ज्ञान के बिना वैराग्य संभव नहीं और गुरु के बिना सच्चे ज्ञान की प्राप्ति नहीं हो सकती. इसलिए जीवन में गुरु का मार्गदर्शन अत्यंत आवश्यक है.
सत्संग और कथा हर उम्र के लोगों के लिए जरूरी
चित्राली उपाध्याय ने कहा कि सत्संग और धार्मिक कथाएं केवल बुजुर्गों के लिए नहीं, बल्कि बच्चों और युवाओं के लिए भी उतनी ही महत्वपूर्ण हैं. इससे जीवन को सही दिशा मिलती है और नैतिक मूल्यों का विकास होता है. इस अवसर पर मुरारी स्वामी, संत शत्रुघ्न दास जी महाराज, फलहारी बाबा, आचार्य आलोक उपाध्याय, पंडित डॉ. जितेंद्र कुमार, राजेश उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग उपस्थित रहे. महायज्ञ परिसर में पूरे दिन भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा.
Also Read: जेपीयू ने पीजी सेकेंड सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाई, छात्रों को मिली बड़ी राहत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.
इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.
निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










