सारण में 13.56 लाख से बना चिल्ड्रन पार्क बदहाल, झाड़ियों में तब्दील हुआ परिसर, छात्र-छात्राओं ने उठाए सवाल

Author Md Yusuf
Updated:
विज्ञापन

Saran News: सारण के परसा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 13.56 लाख रुपये की लागत से बना चिल्ड्रन पार्क देखरेख के अभाव में बदहाल हो गया है. झाड़ियां और गंदगी फैलने से छात्र-छात्राएं इसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं.

विज्ञापन

Saran News: परसा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में शहरी विकास योजना के तहत जिला शहरी विकास, सारण (छपरा) के कार्यपालक अभियंता द्वारा वर्ष 2025 में लगभग 13 लाख 56 हजार 300 रुपये की लागत से बच्चों के लिए चिल्ड्रन पार्क का निर्माण कराया गया था. इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं को खेलकूद और मनोरंजन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना था, लेकिन देखरेख के अभाव में आज पार्क की स्थिति बदहाल हो गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

झाड़ियों और गंदगी से घिरा पार्क, खेल उपकरण भी हो रहे खराब

चिल्ड्रन पार्क में जगह-जगह झाड़ियां और घास-फूस उग आई हैं. गंदगी के कारण पार्क का अधिकांश हिस्सा उपयोग के लायक नहीं रह गया है. वहीं कई खेल उपकरण भी उपेक्षा का शिकार होकर धीरे-धीरे खराब हो रहे हैं. नियमित साफ-सफाई और रखरखाव नहीं होने से पार्क की उपयोगिता लगातार कम होती जा रही है.

छात्र-छात्राओं ने जताई नाराजगी

विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पार्क की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए इस पार्क का लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है.

उनका कहना है कि यदि समय-समय पर पार्क की साफ-सफाई और रखरखाव कराया जाता, तो यह बच्चों के खेलकूद और मनोरंजन के लिए बेहतर स्थान साबित होता.

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों ने भी सरकारी राशि से निर्मित पार्क की उपेक्षा पर चिंता जताई है. उनका कहना है कि देखरेख के अभाव में पार्क अपनी उपयोगिता खोता जा रहा है.

उन्होंने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से पार्क की तत्काल साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई तथा नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि छात्र-छात्राएं सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण में इसका उपयोग कर सकें.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज में फटा दूध खाने से एक ही परिवार के 10 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सदर अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन