सारण में मामूली विवाद में महिला पर फेंका खौलता पखेउ, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में इलाजरत महिला

Saran News: सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां पट्टीदारी के विवाद में हुई कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक महिला पर खौलता हुआ गर्म पखेउ (पशु आहार) फेंक दिया गया.

विज्ञापन

सारण से मनोकामना सिंह की रिपोर्ट
Saran News:
सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां पट्टीदारी के विवाद में हुई कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक महिला पर खौलता हुआ गर्म पखेउ (पशु आहार) फेंक दिया गया. घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जिसके बाद उसे पहले मढ़ौरा अनुमंडलीय अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर करना पड़ा.

पटेढ़ी जलाल गांव में सुबह-सुबह हुई वारदात

यह घटना शुक्रवार सुबह मढ़ौरा थाना क्षेत्र के पटेढ़ी जलाल गांव में हुई. घायल महिला की पहचान टुनटुन यादव की 30 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए.

महिलाओं के बीच कहासुनी से शुरू हुआ विवाद

स्थानीय लोगों के अनुसार पट्टीदारी को लेकर महिलाओं के बीच पहले से विवाद चल रहा था. शुक्रवार को सुनीता देवी और आरोपी महिला राधिका देवी की बेटी निक्की कुमारी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया.

गुस्से में महिला ने फेंक दिया खौलता पखेउ

आरोप है कि बहस के दौरान राधिका देवी आक्रोशित हो गईं और घर में मवेशियों के लिए तैयार किया गया खौलता हुआ गर्म पखेउ उठाकर सुनीता देवी पर फेंक दिया. गर्म पदार्थ शरीर पर गिरते ही महिला दर्द से चीखने लगी और गंभीर रूप से झुलस गई. घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग घायल महिला को आनन-फानन में मढ़ौरा अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

चार लोगों पर लगाया गंभीर आरोप

पीड़िता सुनीता देवी ने इस मामले में अपनी पट्टीदार राधिका देवी समेत चार लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. घटना के बाद परिजनों में आक्रोश का माहौल है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है. अब पीड़ित परिवार की शिकायत और पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई पर सबकी नजर टिकी हुई है. यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.

Also Read: छपरा जेल में अचानक बिगड़ी कैदी की तबीयत, सदर अस्पताल में भर्ती, जांच में सामने आई चौंकाने वाली वजह

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन