बगीचे में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Saran News: (राणा सिंह का रिपोर्ट) सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक आम के बगीचे में पेड़ से एक व्यक्ति का शव लटका मिला.

विज्ञापन

Saran News: (राणा सिंह का रिपोर्ट) सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक आम के बगीचे में पेड़ से एक व्यक्ति का शव लटका मिला. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई और पुलिस ने पहुंचकर शव को नीचे उतारा. प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बगीचे में पेड़ से लटका मिला शव, सुबह मची अफरा-तफरी

गड़खा थाना क्षेत्र के सिरहिया गांव स्थित आम के बगीचे में शनिवार सुबह एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ मिला. बगीचा मालिक जब अपने खेत की ओर गया तो उसने पेड़ पर शव देखा, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और शव की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो सकी.

पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पेड़ से उतारा गया

सूचना मिलते ही गड़खा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारा. पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन कोई भी व्यक्ति मृतक को पहचान नहीं सका. इसके बाद पुलिस ने शव की तलाशी ली, जिसमें मिले आधार कार्ड के जरिए मृतक की पहचान हो सकी.

आधार कार्ड से हुई पहचान, मृतक मढ़ौरा का निवासी निकला

पुलिस जांच में मृतक की पहचान गुड्डू साह के रूप में हुई, जो साधु साह के 39 वर्षीय पुत्र थे. वह मढ़ौरा थाना क्षेत्र के तेजपुरवा टोला चैनपुर, मिर्जापुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि मृतक के ननिहाल के पास ही बिशुनपुरा गांव स्थित है, जिससे इलाके में कुछ पारिवारिक संबंध भी जुड़े हुए हैं.

गले में रस्सी और गमछा, संदिग्ध हालात में मौत

जानकारी के अनुसार, मृतक के गले में प्लास्टिक की रस्सी बंधी हुई थी और उसने टी-शर्ट व पैंट पहन रखी थी. साथ ही गले में गमछा भी लिपटा हुआ पाया गया. घटना को लेकर अभी तक स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है.

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

गड़खा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और उसे सदर अस्पताल छपरा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. फिलहाल इस घटना को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.

ALSO READ: बहन की शादी में पसरा मातम, बारातियों के स्वागत में निकला भाई बाइक की चपेट में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन