सारण की स्वास्थ्य व्यवस्था पर केंद्र की पैनी नजर, अस्पतालों में पहुंची एक्सपर्ट टीम, शुरू हुई बड़ी जांच

Updated:
विज्ञापन
Saran News

निरीक्षण करने पहुंची केंद्रीय एक्सपर्ट टीम

सारण जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता जांचने के लिए केंद्रीय एक्सपर्ट एडवाइजरी ग्रुप की छह सदस्यीय टीम तीन दिवसीय दौरे पर पहुंची है. टीम ने सदर अस्पताल और यूपीएचसी मासूमगंज का निरीक्षण कर स्वास्थ्य योजनाओं, टीकाकरण, कालाजार और फाइलेरिया सेवाओं की गहन समीक्षा की.

विज्ञापन

Saran News: जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए केंद्रीय एक्सपर्ट एडवाइजरी ग्रुप की छह सदस्यीय टीम तीन दिवसीय दौरे पर सारण पहुंची है. टीम ने पहले दिन सदर अस्पताल छपरा और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मासूमगंज का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

सदर अस्पताल में एमसीएच वार्ड से लेकर एसएनसीयू तक की जांच

निरीक्षण के दौरान टीम ने अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं, मरीजों को मिलने वाली सेवाओं और संचालित योजनाओं की गहन समीक्षा की. सदर अस्पताल में टीम ने सबसे पहले एमसीएच वार्ड का निरीक्षण किया. इसके बाद रजिस्ट्रेशन काउंटर, दवा वितरण केंद्र, कमांड एंड कंट्रोल रूम, एसएनसीयू, प्रसव कक्ष और टीकाकरण कक्ष की व्यवस्थाओं को देखा.

कालाजार और फाइलेरिया योजनाओं की भी हुई पड़ताल

केंद्रीय टीम ने कालाजार और फाइलेरिया मरीजों की लाइन लिस्ट, एमएमडीपी क्लिनिक तथा एमएमडीपी किट की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की भी विस्तार से जांच की. स्वास्थ्य कर्मियों से बातचीत कर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और विभिन्न योजनाओं के संचालन की जानकारी ली गई.

मासूमगंज यूपीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

इसके बाद टीम ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मासूमगंज का निरीक्षण किया. यहां टीकाकरण व्यवस्था, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य सुविधाओं की गुणवत्ता की समीक्षा की गई. टीम ने उपलब्ध संसाधनों और मरीजों को दी जा रही सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया.

दूसरे और तीसरे दिन भी जारी रहेगा निरीक्षण

दौरे के दूसरे दिन टीम अनुमंडलीय अस्पताल सोनपुर, आयुष्मान आरोग्य मंदिर शाहपुर और आंगनबाड़ी केंद्रों में चल रहे टीकाकरण कार्यों का निरीक्षण करेगी. वहीं तीसरे दिन अमनौर सीएचसी और आयुष्मान आरोग्य मंदिर सितलपुरडीह, दिघवारा का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की जाएगी.

फाइलेरिया मरीजों से भी करेगी मुलाकात

टीम बस्ती जलाल गांव में आशा, जीविका, आंगनबाड़ी सेविका और जनप्रतिनिधियों के साथ फाइलेरिया पीड़ित मरीजों से मुलाकात करेगी. साथ ही कालाजार और फाइलेरिया रोगियों को मिलने वाले इलाज, दवा और अन्य सुविधाओं की भी विस्तृत पड़ताल करेगी.

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की दिशा में अहम पहल

टीम के इस दौरे को जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. निरीक्षण के दौरान एक्सपर्ट टीम की लीडर डॉ. सुनीता सिंह के साथ दिशा अग्रवाल, माणिक रेलान, मौनमी महंता, शरद चतुर्वेदी, शारदा झा, प्रीति कुमारी समेत कई स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे.

Also Read: Saran News: खाद विक्रेताओं को नैनो उर्वरकों के उपयोग और जागरूकता को लेकर मिला प्रशिक्षण

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन