सारण: फरार नामजद तस्कर बलिगांव से गिरफ्तार, शराब पीकर हंगामा करने वाला भी पकड़ा गया

Author Md Yusuf|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

सारण जिले में शराबबंदी कानून को लेकर पुलिस सख्त है. परसा पुलिस ने एक फरार शराब तस्कर को बलिगांव से गिरफ्तार किया है. वहीं, बनौता मुकुंद गांव से शराब पीकर हंगामा करने वाले एक युवक को भी पकड़ा गया है.

विज्ञापन

Saran News: सारण जिले के परसा थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून के प्रभावी अनुपालन को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई की है. पुलिस ने क्षेत्र से एक लंबे समय से फरार चल रहे नामजद शराब तस्कर और एक शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवक को दबोचा है. इस औचक कार्रवाई से स्थानीय शराब माफियाओं और धंधेबाजों के बीच पूरी तरह हड़कंप मच गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बलिगांव से तस्कर गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, परसा थाना कांड संख्या-354/26 में शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहे नामजद अभियुक्त विशाल कुमार को पुलिस ने दबोच लिया है. पुलिस की तकनीकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर आया हुआ है. इसी आधार पर पुलिस ने तत्काल थाना क्षेत्र के बलिगांव गांव में घेराबंदी कर छापेमारी की और तस्कर को धर दबोचा.

न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

पुलिस कस्टडी में लिए गए शराब तस्करी के आरोपी विशाल कुमार की पहचान बलिगांव निवासी बाबूनाथ सहनी के पुत्र के रूप में सुदृढ़ता से की गई है. परसा थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने लाया, जहां दर्ज कांड के अनुसंधानकर्ता द्वारा आवश्यक पूछताछ की गई. पूछताछ की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को उसे न्यायिक अभिरक्षा के लिए छपरा कोर्ट भेज दिया गया.

नशेड़ी युवक भी दबोचा गया

वहीं, पुलिस द्वारा की गई दूसरी कार्रवाई में परसा थाना क्षेत्र के बनौता मुकुंद गांव से एक शराबी को पकड़ा गया. पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक शराब पीकर स्थानीय ग्रामीणों के साथ गाली-गलौज और हंगामा कर रहा है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से हंगामा कर रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए व्यक्ति की पहचान संजय उर्फ मंजय राम के पुत्र मिथुन कुमार के रूप में हुई है.

लगातार जारी रहेगी सख्त कार्रवाई

पुलिस टीम ने गिरफ्तार मिथुन कुमार का स्थानीय सरकारी अस्पताल में ब्रेथ एनलाइजर से मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें शराब पीने की आधिकारिक पुष्टि हुई. इसके बाद बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत सनहा दर्ज कर उसे भी शुक्रवार को छपरा न्यायालय भेज दिया गया. परसा थाना पुलिस ने बताया कि शराब तस्करों, भंडारणकर्ताओं और शराबियों के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

Also Read: सारण में अगले 2-3 घंटे में होगी झमाझम बारिश, तेज आंधी के साथ गरज-चमक का अलर्ट, IMD की एडवाइजरी जारी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन