छपरा में बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचा भाजपा प्रतिनिधिमंडल, राहत कार्य में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों से वार्ता करते प्रतिनिधिमंडल | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

छपरा में सांसद राजीव प्रताप रूडी के निर्देश पर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और राहत कार्यों की समीक्षा की।

विज्ञापन

Saran Flood Update : सांसद राजीव प्रताप रूडी के निर्देश पर भाजपा का प्रतिनिधिमंडल पूर्व जिलाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में सदर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर पहुंचा. प्रतिनिधिमंडल ने डुमरी गांव में एडीएम नितेश कुमार, सीओ शिशु देवी समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ पीड़ितों तक सरकारी राशन, तिरपाल और अन्य राहत सामग्री पहुंचाने को लेकर आवश्यक निर्देश दिये. जरूरत वाले स्थानों पर सामुदायिक किचेन शुरू कराने की भी बात कही गयी.

विज्ञापन

डुमरी में अधिकारियों के साथ हुई बैठक

बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को समय पर राहत सामग्री उपलब्ध कराने पर जोर दिया. एडीएम नितेश कुमार ने आश्वस्त किया कि सभी बाढ़ पीड़ितों तक समय पर पूरी राहत सामग्री पहुंचायी जायेगी.

नाव से कई बाढ़ प्रभावित गांवों का लिया जायजा

भाजपा नेताओं ने डुमरी, दफदरपुर, सिंगही, चिरांद, भैरोपुर निजामत, दयालचक, कुतुबपुर और बरहारा महाजी समेत कई बाढ़ प्रभावित गांवों का नाव से भ्रमण किया. इस दौरान ग्रामीणों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गयी. ग्रामीणों की समस्याओं और मौके की स्थिति से सांसद राजीव प्रताप रूडी को भी अवगत कराया गया.

सूखा राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत की जांच

बरहारा महाजी में सूखा राशन वितरण में कथित गड़बड़ी की शिकायत भी प्रतिनिधिमंडल के सामने आयी. नेताओं ने मामले की जानकारी अधिकारियों को देते हुए जांच कराने की बात कही. प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बाढ़ राहत कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

लापरवाही करने वाले पदाधिकारियों पर कार्रवाई की चेतावनी

प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट कहा कि बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुंचाने में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों को बख्शा नहीं जायेगा. राहत कार्य में पारदर्शिता और जरूरतमंद परिवारों तक सामग्री पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए.

रूडी ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

भाजपा नेताओं ने बताया कि सांसद राजीव प्रताप रूडी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर सोनपुर से सिताबदियारा तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की लगातार मॉनिटरिंग किये जाने की बात कही है. प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे राहत कार्यों को संतोषजनक बताया.

प्रतिनिधिमंडल में ये नेता रहे शामिल

प्रतिनिधिमंडल में रिविलगंज प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान, सत्यानंद सिंह, मदन कुमार सिंह, विधायक छोटी कुमारी के प्रतिनिधि विवेक कुमार, सदर 20 सूत्री सदस्य रिंकू, अनुरंजन प्रसाद, चंदू सिंह और प्रियकांत कुशवाहा शामिल थे.

बाढ़ पीड़ितों से वार्ता करते प्रतिनिधिमंडल | Prabhat Khabar Network
बाढ़ पीड़ितों से वार्ता करते प्रतिनिधिमंडल | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन