सारण में राजद नेता प्रो. जयराम यादव का हुआ भव्य स्वागत, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से हैं प्रत्याशी

Updated:
विज्ञापन

अमनौर में राजद एमएलसी प्रत्याशी प्रो. जयराम यादव का स्वागत करते कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राजद प्रत्याशी प्रो. जयराम यादव का अमनौर में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. जानिए चुनाव को लेकर क्या बोले प्रो. यादव.

विज्ञापन

Saran Teacher MLC Election : सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राजद प्रत्याशी प्रो. जयराम यादव का सीवान जाने के क्रम में सारण में कई जगह फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया. परसा व अमनौर के राजद कार्यकर्ताओं ने प्रो. यादव को माला पहनाई और जिंदाबाद के नारे लगाए.

विज्ञापन

सारण की अन्य प्रमुख खबरें यहां क्लिक कर पढ़ें.

दुबारा Saran MLC Election लड़ रहे जयराम यादव

बता दें कि प्रो. जयराम यादव इस बार राजद के टिकट पर सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं. पिछली बार उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था और शिक्षकों में अच्छी पकड़ बनाई थी. इस बार राजद ने उन पर भरोसा जताया है.

शिक्षकों के हित के लिए खड़े रहने का जताया संकल्प

इस दौरान प्रो. जयराम यादव ने कहा कि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कार्यकर्ताओं और शिक्षकों में जबरदस्त उत्साह है. शिक्षकों ने पहले भी मुझ पर भरोसा जताया था. मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस बार भी शिक्षकों का प्यार, स्नेह और आशीर्वाद मुझे मिलेगा और वे मुझे जीत दिलाने का काम करेंगे. मैं हमेशा शिक्षकों के हितों के लिए खड़ा रहूंगा.

परसा में कार्यकर्ताओं संग एमएलसी प्रत्याशी जयराम यादव| Prabhat Khabar Network
परसा में कार्यकर्ताओं संग एमएलसी प्रत्याशी जयराम यादव| Prabhat Khabar Network

प्रमुख स्थानों पर मौजूद प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण

प्रो. जयराम यादव ने अमनौर के पूर्व विधायक स्व. धर्मनाथ सिंह की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की. इससे पहले उन्होंने परसा से गुजरने के क्रम में दरोगा राय चौक स्थित भूतपूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय दरोगा प्रसाद राय की प्रतिमा पर भी पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया.

परसा में इस मौके पर प्राचार्य विकास कुमार, उमेश राय, प्रभात दुबे, विनोद राय, राजेश राय, संजय साह, अशोक कुमार, डॉ. संजय कुमार राय, भोला राय, कमलेश राय, सत्येंद्र राय सहित सैकड़ों राजद कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

वहीं अमनौर में मुख्य रूप से अरुण कुमार राय, जितेंद्र कुमार यादव, कृष्ण माधव सिंह, रवि नीलेश, राहुल सिंह, पूर्व जिला पार्षद विक्रमा मांझी, उमेश कुमार राय सहित दर्जनों कार्यकर्ता ने उनका स्वागत किया.

यह भी पढ़ें : जमीन हड़पने की साजिश में 1964 का फर्जी बैनामा, जांच में खुली पोल; सारण से नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन