सारण: बनियापुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, दूसरा गंभीर

Updated:
विज्ञापन

रोते-बिलखते परिजन,जांच में जुटी पुलिस। | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सारण जिले के बनियापुर में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया. परिवार का कमाऊ सदस्य खोने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

विज्ञापन

Saran News : बनियापुर अंचल क्षेत्र के करही पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित जहांगीरपुर गांव में सोमवार की दोपहर बाद आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया. मृतक की पहचान जहांगीरपुर निवासी अच्छेलाल साह (55) के रूप में हुई है. वहीं, घायल प्रभुनाथ भगत का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल बनियापुर में करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया.

विज्ञापन

मवेशी चराने बधार में गये थे दोनों

घटना के संबंध में बताया जाता है कि अच्छेलाल साह और प्रभुनाथ भगत सोमवार की दोपहर मवेशी चराने के लिए बधार में गये थे. इसी दौरान अचानक तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरी. इसकी चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गये. घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बनियापुर पहुंचाया.

डॉक्टरों ने अच्छेलाल साह को मृत घोषित किया

रेफरल अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद अच्छेलाल साह को मृत घोषित कर दिया. वहीं, प्रभुनाथ भगत की स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद आरओ इफ्तेखार अहमद, थानाध्यक्ष पिन्टू कुमार, मुखिया प्रतिनिधि विशाल सिंह और समाजसेवी अनूप कुमार सिंह समेत कई लोग अस्पताल पहुंचे.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने अस्पताल में जांच-पड़ताल के बाद अच्छेलाल साह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को प्रावधान के अनुरूप सरकारी मुआवजा देने की मांग की है.

कमाऊ सदस्य की मौत से परिवार में मचा कोहराम

अच्छेलाल साह की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. पत्नी, पुत्र-पुत्रियों समेत परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों के अनुसार मृतक परिवार का कमाऊ सदस्य था. वह अपने पीछे तीन पुत्रियां और एक पुत्र छोड़ गये हैं. दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है. परिवार के सामने अब रोजी-रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है.

रोते-बिलखते परिजन,जांच में जुटी पुलिस। | Prabhat Khabar Network
रोते-बिलखते परिजन,जांच में जुटी पुलिस। | Prabhat Khabar Network
रोते-बिलखते परिजन,जांच में जुटी पुलिस। | Prabhat Khabar Network
रोते-बिलखते परिजन,जांच में जुटी पुलिस। | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन