सारण में सफाई कर्मियों की हड़ताल, सड़क पर कचरा रखकर किया जाम; मांगों को लेकर नगर पंचायत के खिलाफ नारेबाजी

Updated:
विज्ञापन

सड़क पर बिखरा कचरा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अपनी मांगों को लेकर नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है. उन्होंने सड़कों पर कचरा रखकर यातायात बाधित किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. इससे पूरे क्षेत्र में कचरे का अंबार लग गया है.

विज्ञापन

नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी. हड़ताल के दौरान सफाई कर्मियों ने जमकर हंगामा किया और नगर पंचायत क्षेत्र की सड़कों पर कचरा रखकर घंटों यातायात बाधित किया. मशरक दुर्गा चौक के पास मुख्य मार्ग पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे सफाई कर्मियों ने कचरा रखकर सड़क अवरुद्ध कर दिया और नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद यातायात बहाल कराया.

विज्ञापन

420 रुपये न्यूनतम मजदूरी देने की मांग पर अड़े कर्मी

सफाई कर्मी न्यूनतम मजदूरी, सुरक्षा उपकरण और बीमा कवरेज की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि नगर पंचायत की ओर से उन्हें 7,500 रुपये प्रतिमाह की मजदूरी पर रखा गया था, जबकि उन्हें महज 4 से 5 हजार रुपये ही मिलते हैं. सफाई कर्मियों ने आरोप लगाया कि शेष राशि विभागीय कर्मियों की मिलीभगत से बंदरबांट कर ली जाती है. कर्मी 420 रुपये प्रतिदिन की न्यूनतम मजदूरी देने की मांग पर अड़े हैं.

चार दिन पहले मुख्य पार्षद से मिले थे सफाई कर्मी

सफाई कर्मियों ने बताया कि इन्हीं मांगों को लेकर चार दिन पहले हड़ताल की गयी थी. उस दौरान सभी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सोहन महतो से मिले थे. मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं होने के बाद सोमवार को सफाई कर्मी फिर सड़क पर उतर गये.

हड़ताल से पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में कचरे का अंबार

सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण मशरक स्टेशन फीडर रोड, रेलवे जंक्शन, गोला रोड, सिनेमा रोड समेत पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में कचरे का अंबार लग गया है. जगह-जगह जमा कचरे से निकल रही बदबू के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है. सड़कों पर इधर-उधर फैले कचरे के कारण आवागमन भी प्रभावित हो रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन