सारण: दिघवारा ने रोमांचक मुकाबले में जीता एसएसआर मेमोरियल कबड्डी टूर्नामेंट का खिताब
विजेता टीम को कप प्रदान करते सोनपुर विधायक विनय कुमार सिंह व अन्य | Prabhat Khabar Network
आमी में एसएसआर मेमोरियल कबड्डी टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला दिघवारा और इसुआपुर की टीमों के बीच खेला गया. दिघवारा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया. सोनपुर विधायक विनय कुमार सिंह ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया.
Saran News : दिघवारा प्रखंड के आमी में आयोजित एसएसआर मेमोरियल कबड्डी टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला दिघवारा और इसुआपुर की टीम के बीच रोमांचक और संघर्षपूर्ण रहा. दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार रेड और मजबूत डिफेंस का प्रदर्शन किया. अंततः बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए दिघवारा की टीम ने इसुआपुर को पराजित कर विजेता कप पर कब्जा जमा लिया.
हर रेड और टैकल पर गूंजती रही तालियां
फाइनल मुकाबला देखने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी और स्थानीय ग्रामीण मैदान में मौजूद रहे. खिलाड़ियों की हर सफल रेड और शानदार टैकल पर मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा. दोनों टीमों के खिलाड़ियों के उत्साह और खेल भावना ने मुकाबले को यादगार बना दिया.
विधायक विनय कुमार सिंह ने विजेता टीम को दी ट्रॉफी
समापन समारोह में सोनपुर विधायक विनय कुमार सिंह ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया. उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है. ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलता है.
विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ी हुए सम्मानित
इस अवसर पर नरेन्द्र सिंह, रणविजय सिंह, उमाशंकर सिंह, हरिओम सिंह समेत दर्जनों प्रबुद्ध लोग मौजूद रहे. आयोजन समिति की ओर से विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए