टोटो की टक्कर से रेलवे बूम क्षतिग्रस्त, छह घंटे बाधित रहा आवागमन

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-सिवान रेलखंड के एकमा स्टेशन स्थित पश्चिमी ढाला संख्या 68बी पर बुधवार को मालगाड़ी गुजरने के बाद एक टोटो की टक्कर से रेलवे का बुम गेट क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे सड़क आवागमन लगभग छह घंटे तक बाधित रहा.

विज्ञापन

एकमा. पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-सिवान रेलखंड के एकमा स्टेशन स्थित पश्चिमी ढाला संख्या 68बी पर बुधवार को मालगाड़ी गुजरने के बाद एक टोटो की टक्कर से रेलवे का बुम गेट क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे सड़क आवागमन लगभग छह घंटे तक बाधित रहा. गेटमैन राजेश कुमार ने बताया कि मालगाड़ी को सुरक्षित पार कराने के बाद जब गेट खोला जा रहा था. उसी दौरान उत्तर दिशा की ओर से तेज गति से आ रहे यात्रियों एवं सामान से भरे टोटो ने बुम में जोरदार टक्कर मार दी और चालक वाहन समेत फरार हो गया. टक्कर से गेट का दक्षिणी हिस्सा पूरी तरह टूट गया. घटना की सूचना तत्काल स्टेशन अधीक्षक को दी गयी. इसके बाद गेटमैन व रेल पटरी पर कार्य कर रहे कर्मियों ने बुम को दुरुस्त करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. विभागीय सूचना पर छपरा से नया बुम मंगाया गया. जो शाम करीब छह बजे मौके पर पहुंचा. बुम बदले जाने के बाद ही सड़क आवागमन सामान्य हो सका. इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा. स्थानीय लोगों का कहना था कि यदि सिग्नल एवं संबंधित विभाग की ओर से तत्परता दिखाई जाती तो मरम्मत कार्य में इतना समय नहीं लगता. हालांकि रेलवेकर्मियों ने बताया कि तकनीकी कारणों से नया बुम मंगाना आवश्यक था, जिसके कारण समय लगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन