सारण में पेड़ों को राखी बांधकर बच्चों ने मनाया रक्षाबंधन, पेंटिंग से दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

Updated:
विज्ञापन

पेटल्स जलालपुर स्कूल के बच्चों ने रक्षाबंधन पर पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश दिया और पौधरोपण कर सुरक्षा का संकल्प लिया।

विज्ञापन

परसा. बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस सह रक्षाबंधन के अवसर पर पेटल्स ईटरनल टेक्नो स्कूल, अमनौर के जलालपुर अपहर परिसर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने विद्यालय परिसर में मौजूद पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया. बच्चों ने आकर्षक पेंटिंग के जरिए पेड़-पौधों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
बच्चों ने पेड़ों को बाँधे रक्षा सूत्र बंधन पर्यावरण बचाने को लिया बच्चों ने संकल्प  पेंटिंग के माध्यम से लोगों को पर्यावरण से संबंधित किया जागरूक | Prabhat Khabar Network
बच्चों ने पेड़ों को बाँधे रक्षा सूत्र

पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया संकल्प

कार्यक्रम का आयोजन सारण वन प्रमंडल के सौजन्य से अमनौर वन उप परिसर पदाधिकारी कर्ण कुमार शेरा के नेतृत्व में किया गया. बच्चों ने पेड़ों को केवल प्रकृति का हिस्सा नहीं, बल्कि जीवन का आधार बताते हुए उन्हें रक्षा सूत्र बांधा. रक्षाबंधन के पर्व को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए बच्चों की इस पहल ने लोगों को अनूठा संदेश दिया. इस दौरान बच्चों ने पेड़ों की सुरक्षा और अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की.

बच्चों ने पेड़ों को बाँधे रक्षा सूत्र बंधन पर्यावरण बचाने को लिया बच्चों ने संकल्प  पेंटिंग के माध्यम से लोगों को पर्यावरण से संबंधित किया जागरूक | Prabhat Khabar Network
पर्यावरण बचाने के लिए पेंटिंग के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

पेंटिंग के जरिए दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विद्यालय के बच्चों ने पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित विभिन्न पेंटिंग भी तैयार कीं. इनमें ‘पेड़ लगाओ-जीवन बचाओ’ और ‘एक राखी वृक्ष के नाम’ जैसे संदेश प्रमुखता से प्रदर्शित किये गये. बच्चों ने अपनी कला के माध्यम से लोगों से पौधे लगाने, पेड़ों की रक्षा करने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने की अपील की.

बचपन से हो पर्यावरण संरक्षण की शुरुआत

वन उप परिसर पदाधिकारी कर्ण कुमार शेरा ने बच्चों की पहल की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण की शुरुआत बचपन से ही होनी चाहिए. बच्चों द्वारा वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लेना समाज के लिए सकारात्मक संदेश है. ऐसे कार्यक्रमों से लोगों में पेड़-पौधों के संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ेगी और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत होगी.

बच्चों ने पेड़ों को बाँधे रक्षा सूत्र बंधन पर्यावरण बचाने को लिया बच्चों ने संकल्प  पेंटिंग के माध्यम से लोगों को पर्यावरण से संबंधित किया जागरूक | Prabhat Khabar Network

विद्यालय परिसर में किया गया पौधरोपण

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिसर में सामूहिक पौधरोपण अभियान चलाया गया. इस दौरान दर्जनों फलदार, फूलदार, छायादार और औषधीय पौधे लगाए गये. विद्यालय प्रबंधन और बच्चों ने लगाए गये पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा का भी संकल्प लिया.

कार्यक्रम में विद्यालय के संस्थापक निदेशक प्रो. शिवानन्द उपाध्याय, मेंटर राजकुमार श्रीवास्तव, प्राचार्य कुंदन कुमार तिवारी, शिक्षक ई. धीरेंद्र मिश्रा, मंतोष राय, सुशील सिंह, दीपांकर भारद्वाज, केडी पंडित, अनुराधा कुमारी, गरिमा रानी, प्रियंका देवी, दृष्टि सान्वी, मुस्कान खातून और पिंकी राय सहित वन विभाग के कर्मी, विद्यालय के इको क्लब से जुड़े दर्जनों बच्चे और स्थानीय अभिभावक मौजूद रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन